अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी टीआरई-4 नोटिफिकेशन के अनुसार, चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी की गई है।

अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी टीआरई-4 नोटिफिकेशन के अनुसार, चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी की गई है। अब 32,388 के बजाय कुल 33,320 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। माध्यमिक विद्यालयों के लिए 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 439 पद जोड़े गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और 26 अक्टूबर 2026 तक भरे जा सकेंगे। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है। इस तरह से अभ्यर्थियों को खुशखबरी मिल गई है।

BPSC से जारी किए गए नोटिफिकेशन?

बीपीएससी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह बताया गया कि विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE - 4.0) के तहत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति के लिए जो विज्ञापन जारी किया गया था, उसमें माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय अध्यापक के टोटल 493 पदों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के कुल 439 रिक्त पदों को सम्मिलित किया जाता है।

कहां कितने पद बढ़ाए गए?

नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया कि पदों से जुड़ी ज्यादा जानकारी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ले सकते हैं। पहले क्लास-9 से 10 तक में 3,877 पद थे, जो बढ़कर 4,370 हो गए हैं। जबकि 11 से 12 तक में 16,101 पद थे, जो बढ़कर 16,540 हो गए हैं। इसके अलावा क्लास-1 से 5 तक में 3,847 पदों और क्लास-6 से 8 तक में 8,563 पदों पर भर्ती होगी।

आवेदन के लिए जानिए योग्यता

योग्यता की बात करें तो, क्लास-1 से 5 तक के लिए सीटीईटी पेपर-1 या बीटीईटी पेपर-1 पास होना जरुरी है। क्लास-6 से 8 तक के लिए सीटीईटी पेपर-2 या बीटीईटी पेपर-2 पास होना जरुरी है। क्लास-9 से 10 और 6 से 10 तक के लिए एसटीईटी पेपर- 1 पास होना जरुरी है। इसी तरह से क्लास-11 और 12 तक के लिए एसटीईटी पेपर-2 पास होना जरुरी है। आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु 37 साल है। लेकिन पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) और अनारक्षित महिला 40 साल एससी, एसटी (पुरुष और महिला) 42 साल है।

Trending News

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव : BJP ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव : BJP ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Sep 29, 2026, 2:22:00 PM
बिहार में हो गया गजब, बार-बार डेट बढ़ाने के बाद एक भी नहीं मिला आवेदन,  BPSC ने भर्ती प्रक्रिया लौटाई
बिहार में हो गया गजब, बार-बार डेट बढ़ाने के बाद एक भी नहीं मिला आवेदन, BPSC ने भर्ती प्रक्रिया लौटाई
Sep 29, 2026, 2:02:00 PM
अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी
अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी
Sep 29, 2026, 1:56:00 PM
 बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
Sep 29, 2026, 1:42:00 PM
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
Sep 29, 2026, 1:35:00 PM
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
Sep 29, 2026, 1:25:00 PM
भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा
भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा
Sep 29, 2026, 1:06:00 PM
बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
Sep 29, 2026, 12:46:00 PM
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
Sep 29, 2026, 12:42:00 PM
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
Sep 29, 2026, 12:32:00 PM