बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव (MLC) 2026 के नामों की लिस्ट जारी कर दी है।

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव (MLC) 2026 के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले चार सीटों पर जेडीयू की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
लिस्ट पर नजर डालें तो इनमें से नवल किशोर, एनके यादव व सर्वेश कुमार मौजूदा MLC हैं
वहीं लिस्ट पर नजर डालें तो इनमें से नवल किशोर यादव, एनके यादव और सर्वेश कुमार मौजूदा एमएलसी हैं। आठ सीटों में चार शिक्षक निर्वाचन और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में जदयू और बीजेपी की ओर से चार-चार सीटों पर कैंडिडेट उतारे गए हैं।










