भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा

गयाजी की धरती के एक नन्हे कलाकार ने अपनी सुरीली आवाज से देशभर में पहचान बनाई है। महज 9 साल के रामकृष्ण सात भाषाओं में गायकी करते हैं। शास्त्रीय संगीत से लेकर सुगम संगीत तक में उनकी प्रतिभा लोगों को हैरान करती है।

भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा

गयाजी की धरती के एक नन्हे कलाकार ने अपनी सुरीली आवाज से देशभर में पहचान बनाई है। महज 9 साल के रामकृष्ण सात भाषाओं में गायकी करते हैं। शास्त्रीय संगीत से लेकर सुगम संगीत तक में उनकी प्रतिभा लोगों को हैरान करती है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें दो बार सम्मानित कर चुकी हैं। खास बात यह है कि रामकृष्ण की 6 साल की जुड़वां बहनें राधा कृष्ण और राधे कृष्ण भी संगीत में उनका बखूबी साथ देती हैं।

गया के रहने वाले 9 साल के रामकृष्ण को संगीत का शौक महज ढाई साल की उम्र में लगा। स्कूल में सुने गीत, भजन और कविताएं वह तुरंत याद कर गुनगुनाने लगते थे। परिवार ने प्रतिभा को पहचाना और गया में शुरुआती संगीत शिक्षा के बाद उन्हें बनारस घराने से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दिलाई।

आज रामकृष्ण हिंदी के अलावा गुजराती, मराठी, बांग्ला, हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी में भी गायकी करते हैं। शास्त्रीय संगीत, भजन, गजल, लोकगीत और सुगम संगीत में उनकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। महज पांच साल की उम्र से उन्हें बड़े मंचों पर प्रस्तुति का मौका मिलने लगा।

रामकृष्ण को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो बार सम्मानित कर चुकी हैं। उन्हें यूपी गौरव अलंकरण, बिहार प्रतिभा सम्मान और सनातन शक्ति सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में भी रामकृष्ण को उपशास्त्रीय संगीत के लिए सम्मान मिला।

परिवार के मुताबिक, उनके नाम की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए अनुशंसा भी की गई है। रामकृष्ण की प्रतिभा यहीं तक सीमित नहीं है। वह सामाजिक जागरूकता, देशभक्ति और पर्यावरण से जुड़े स्वरचित गीत भी गाते हैं। उनका कहना है कि संगीत के जरिए वह गया, बिहार और पूरे भारत का नाम दुनिया में रोशन करना चाहते हैं।

रामकृष्ण की जुड़वां बहनें राधा कृष्ण और राधे कृष्ण भी महज 6 साल की उम्र में संगीत और कई वाद्य यंत्रों की शिक्षा ले रही हैं। भाई जो गाता है, दोनों बहनें उसे सीखकर उसका साथ देती हैं। तीनों भाई-बहन जब एक साथ सुर और साज छेड़ते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे कोई पूरी संगीत मंडली प्रस्तुति दे रही हो।

गया की मिट्टी से निकले इन तीनों नन्हे कलाकारों का सफर अभी लंबा है। रामकृष्ण का सपना है कि संगीत के जरिए भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो, वहीं माता-पिता को उम्मीद है कि तीनों बच्चे आने वाले समय में संगीत के क्षेत्र में नई पहचान बनाएंगे

ब्यूरो रिपोर्ट 

Trending News

 बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
Sep 29, 2026, 1:42:00 PM
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
Sep 29, 2026, 1:35:00 PM
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
Sep 29, 2026, 1:25:00 PM
भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा
भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा
Sep 29, 2026, 1:06:00 PM
बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
Sep 29, 2026, 12:46:00 PM
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
Sep 29, 2026, 12:42:00 PM
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
Sep 29, 2026, 12:32:00 PM
विलक्षण प्रतिभा की धनी है राजधानी की यह दंपत्ति, इनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड
विलक्षण प्रतिभा की धनी है राजधानी की यह दंपत्ति, इनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड
Sep 29, 2026, 12:31:00 PM
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM