हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश

धनबाद: जिले से सटे टुंडी क्षेत्र के गुलियाडीह गांव में सोमवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। हाथियों के हमले में एक सहायक अध्यापक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश

धनबाद: जिले से सटे टुंडी क्षेत्र के गुलियाडीह गांव में सोमवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। हाथियों के हमले में एक सहायक अध्यापक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अध्यापक की पहचान गिरजा मुर्मू के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का एक बड़ा झुंड पिछले दो-तीन दिनों से पीरटांड़ इलाके में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बराकर नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण झुंड रुका हुआ था। सोमवार की रात हाथियों का यह झुंड गुलियाडीह गांव में आ घुसा और गिरजा मुर्मू तथा उनके भाई के घर के परिसर (हाते) में लगी मकई की फसल को रौंदने लगा।

हाथियों को भगाने के लिए शिक्षक गिरजा मुर्मू ने टायर जलाकर शोर मचाया, जिससे हाथियों का मुख्य झुंड थोड़ा आगे बढ़ गया। शिक्षक को लगा कि सभी हाथी चले गए हैं, लेकिन एक-दो हाथी वहीं अंधेरे में छिपे रह गए थे। जैसे ही शिक्षक आगे बढ़े, छिपे हुए हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें पैरों तले कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद तक वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों का झुंड अब धनबाद शहर के बेहद करीब पहुंच चुका है, लेकिन वन विभाग सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे और हाथियों को जल्द से जल्द सुरक्षित क्षेत्र में खदेड़ने की मांग की है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट 

Trending News

अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल,  कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल, कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
Sep 29, 2026, 3:42:00 PM
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
Sep 29, 2026, 3:37:00 PM
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
Sep 29, 2026, 3:16:00 PM
 हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
Sep 29, 2026, 3:08:00 PM
चेन स्नैचरों का आतंक, बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी
चेन स्नैचरों का आतंक, बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी
Sep 29, 2026, 3:06:00 PM
महिला से दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव बोले-बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज
महिला से दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव बोले-बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज
Sep 29, 2026, 2:46:00 PM
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव : BJP ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव : BJP ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Sep 29, 2026, 2:22:00 PM
बिहार में हो गया गजब, बार-बार डेट बढ़ाने के बाद एक भी नहीं मिला आवेदन,  BPSC ने भर्ती प्रक्रिया लौटाई
बिहार में हो गया गजब, बार-बार डेट बढ़ाने के बाद एक भी नहीं मिला आवेदन, BPSC ने भर्ती प्रक्रिया लौटाई
Sep 29, 2026, 2:02:00 PM
अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी
अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी
Sep 29, 2026, 1:56:00 PM
 बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
Sep 29, 2026, 1:42:00 PM