बिहार में दूल्हों का रेट कार्ड! IAS-IPS 5 करोड़ पार, 10 से 15 लाख में निपटाए जा रहे सरकारी शिक्षक

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, दहेज प्रतिषेध कानून भी लागू है। शराबबंदी कानून को लेकर सरकार की सक्रियता, पुलिस की छापेमारी और प्रशासनिक सख्ती अक्सर दिखाई देती है, लेकिन दहेज बंदी कानून की हकीकत कुछ दूसरी ही कहानी बयां करती है।

बिहार में दूल्हों का रेट कार्ड! IAS-IPS 5 करोड़ पार, 10 से 15 लाख में निपटाए जा रहे सरकारी शिक्षक

पटना : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, दहेज प्रतिषेध कानून भी लागू है। शराबबंदी कानून को लेकर सरकार की सक्रियता, पुलिस की छापेमारी और प्रशासनिक सख्ती अक्सर दिखाई देती है, लेकिन दहेज बंदी कानून की हकीकत कुछ दूसरी ही कहानी बयां करती है। कानून की किताबों में दहेज अपराध है, मगर सामाजिक व्यवहार में आज भी यह प्रतिष्ठा, हैसियत और सरकारी नौकरी के हिसाब से तय होने वाला एक बड़ा आर्थिक लेन-देन बना हुआ है। बिहार में शादी के बाजार की एक अनौपचारिक रेट लिस्ट चर्चा में रहती है। यहां दूल्हे की योग्यता से ज्यादा उसकी नौकरी, पद, विभाग, कमाई की संभावना और सामाजिक हैसियत का मूल्यांकन होता है। सवाल यह है कि आखिर बिहार में शादी हो रही है या दूल्हों की बोली लग रही है?

कथित सामाजिक रेट कार्ड में सबसे ऊपर IAS और IPS अधिकारी हैं, इनकी शादी के लिए 5 करोड़ से ऊपर तक की चर्चा होती है

इस कथित सामाजिक रेट कार्ड में सबसे ऊपर आईएएस और आईपीएस अधिकारी हैं। इनकी शादी के लिए पांच करोड़ रुपए से ऊपर तक की चर्चा होती है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की मांग भी करोड़ों में बताई जाती है। बैंक अधिकारियों के लिए 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक की मांग की बातें सामने आती हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों की कीमत भी इसी दायरे में बताई जाती है। इंजीनियर और डॉक्टर जैसे पेशों से जुड़े युवकों के लिए एक करोड़ से डेढ़ करोड़ रुपए तक का बाजार भाव होने की चर्चा है।

कथित रेट कार्ड का सबसे दिलचस्प और चिंताजनक पहलू सरकारी शिक्षकों को लेकर है

इस कथित रेट कार्ड का सबसे दिलचस्प और चिंताजनक पहलू सरकारी शिक्षकों को लेकर है। कभी सरकारी शिक्षक की नौकरी बिहार के ग्रामीण समाज में बेहद प्रतिष्ठित मानी जाती थी। नियमित वेतन, सामाजिक सम्मान और सुरक्षित भविष्य इसकी बड़ी वजह थे। लेकिन अब पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ नहीं मिलने और नौकरी की दूसरी परिस्थितियों को आधार बनाकर सरकारी शिक्षकों की वैवाहिक मांग घटने की बातें कही जा रही हैं। 50 हजार रुपए के आसपास मासिक वेतन पाने वाले शिक्षक के लिए भी 10 से 15 लाख रुपए तक की मांग की चर्चा सुनने को मिलती है। यह स्थिति बताती है कि शादी के बाजार में नौकरी की स्थिरता और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को किस तरह तौला जाता है।

ये आंकड़े किसी सरकारी सर्वे या प्रमाणित रिपोर्ट के नहीं, बल्कि समाज में प्रचलित चर्चाओं और अनुभवों पर आधारित कथित रेंज हैं

हालांकि, ये आंकड़े किसी सरकारी सर्वे या प्रमाणित रिपोर्ट के नहीं, बल्कि समाज में प्रचलित चर्चाओं और अनुभवों पर आधारित कथित रेंज हैं। अलग-अलग जातियों, इलाकों, परिवारों और सामाजिक हैसियत के हिसाब से इनमें बड़ा अंतर हो सकता है। लेकिन दहेज का गणित सिर्फ नकद रकम पर खत्म नहीं होता। इसके बाद शुरू होती है कन्या पक्ष की असली आर्थिक परीक्षा। लड़के के लिए चारपहिया वाहन चाहिए, घर के लिए फर्नीचर चाहिए, इलेक्ट्रॉनिक सामान चाहिए, सोने-चांदी के आभूषण चाहिए और शादी का पूरा खर्च भी लड़की वालों को उठाना है। कहीं बारात के स्वागत में लाखों खर्च होते हैं तो कहीं विवाह समारोह की भव्यता को परिवार की प्रतिष्ठा से जोड़ दिया जाता है। कई बार दहेज की रकम तय होने के बाद भी मांगों का सिलसिला समाप्त नहीं होता।

जाति और उपजाति के भीतर भी यह बाजार अलग-अलग तरीके से काम करता है

जाति और उपजाति के भीतर भी यह बाजार अलग-अलग तरीके से काम करता है। एक ही नौकरी में कार्यरत दो युवकों की मांग में अंतर हो सकता है। वजह होती है परिवार की जमीन-जायदाद, पैतृक संपत्ति, राजनीतिक पहुंच, सामाजिक प्रतिष्ठा और गांव-समाज में प्रभाव। यानी बिहार में दूल्हे का रेट सिर्फ उसकी डिग्री या नौकरी से नहीं, बल्कि उसके पूरे पारिवारिक प्रोफाइल से तय होने लगा है। विडंबना देखिए कि जिस समाज में बेटी को लक्ष्मी कहा जाता है, उसी समाज में बेटी के जन्म के साथ कई परिवारों के मन में उसकी शादी और दहेज की चिंता भी जन्म लेने लगती है। पढ़े-लिखे परिवार भी इस सामाजिक कुरीति से पूरी तरह मुक्त नहीं हैं। कई बार उच्च शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवारों में दहेज की मांग और भी व्यवस्थित तरीके से सामने आती है। इसे सीधे दहेज कहने के बजाय उपहार, सहयोग, सम्मान और सामाजिक परंपरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार की सख्ती अपनी जगह है

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार की सख्ती अपनी जगह है, लेकिन दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ भी उसी स्तर की राजनीतिक इच्छाशक्ति क्यों नहीं दिखाई देती? कितनी शादियों में दहेज मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई? कितने परिवारों ने सामाजिक दबाव के बावजूद दहेज लेने से इनकार किया? कितने जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक रूप से दहेज रहित विवाह को अपनी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिबद्धता बनाया? 

दहेज का यह बाजार सिर्फ कानून की विफलता नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक मानसिकता का आईना है

दरअसल, दहेज का यह बाजार सिर्फ कानून की विफलता नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक मानसिकता का आईना है। जब तक लड़के की नौकरी को उसकी कीमत और लड़की के परिवार को भुगतान करने वाला पक्ष समझा जाता रहेगा, तब तक दहेज बंदी कानून का प्रभाव सीमित रहेगा। बिहार को शराबबंदी के साथ-साथ दहेज बंदी पर भी गंभीर सामाजिक और प्रशासनिक अभियान की जरूरत है। दूल्हे की कीमत तय करने वाले समाज को यह समझना होगा कि आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर या शिक्षक होना किसी व्यक्ति की उपलब्धि हो सकती है, लेकिन उस उपलब्धि को बेचने का अधिकार किसी को नहीं है। क्योंकि शादी दो परिवारों का रिश्ता है, कोई सरकारी नीलामी नहीं। और दूल्हा कोई बिकाऊ वस्तु नहीं, बल्कि एक इंसान है।

पटना से अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

Trending News

रामगढ़ भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम, सम्राट ने जताया शोक
रामगढ़ भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम, सम्राट ने जताया शोक
Nov 29, 2026, 10:56:00 AM
बिहार में दूल्हों का रेट कार्ड! IAS-IPS 5 करोड़ पार, 10 से 15 लाख में निपटाए जा रहे सरकारी शिक्षक
बिहार में दूल्हों का रेट कार्ड! IAS-IPS 5 करोड़ पार, 10 से 15 लाख में निपटाए जा रहे सरकारी शिक्षक
Nov 29, 2026, 10:45:00 AM
परिसीमन बिल : स्टालिन-पवार को मनाने की कोशिशें तेज, पहले चेन्नई शाम को मुंबई जाएंगे खड़गे-राहुल व सोनिया
परिसीमन बिल : स्टालिन-पवार को मनाने की कोशिशें तेज, पहले चेन्नई शाम को मुंबई जाएंगे खड़गे-राहुल व सोनिया
Nov 29, 2026, 10:30:00 AM
सम्राट सरकार के सामने शीतकालीन सत्र में दोहरी चुनौती, सत्ता की साख बचाने के साथ जनता को देनी होगी सौगात
सम्राट सरकार के सामने शीतकालीन सत्र में दोहरी चुनौती, सत्ता की साख बचाने के साथ जनता को देनी होगी सौगात
Nov 29, 2026, 10:20:00 AM
संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
Nov 29, 2026, 10:02:00 AM
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
Nov 29, 2026, 9:56:00 AM
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
Nov 29, 2026, 9:45:00 AM
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
Nov 29, 2026, 9:34:00 AM
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
Nov 29, 2026, 8:54:00 AM
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
Nov 29, 2026, 8:28:00 AM