स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में पिछले छह माह के दौरान विभागीय कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश

पटना : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विभागीय कार्यालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में पिछले छह माह के दौरान विभागीय कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यों को और अधिक प्रभावी, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला अस्पतालों में 24×7 आपातकालीन सेवाओं और 76 प्रकार की सर्जरी की सुविधा विकसित करने की पहल की समीक्षा की गई

समीक्षा के दौरान राज्य में स्वास्थ्य आधारभूत संरचना के विस्तार, जिला अस्पतालों में सर्जरी एवं आपातकालीन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, मानव संसाधन की उपलब्धता, दवा एवं उपकरणों की आपूर्ति तथा आधुनिक तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष चर्चा हुई। जिला अस्पतालों में 24×7 आपातकालीन सेवाओं और 76 प्रकार की सर्जरी की सुविधा विकसित करने की पहल की समीक्षा की गई। जून 2026 में जिला अस्पतालों में 2,428 सर्जरी की तुलना में अक्टूबर में यह संख्या बढ़कर 11,643 हो गई है। वर्तमान में विभिन्न जिला अस्पतालों में 190 आईसीयू बेड और 120 वेंटिलेटर कार्यरत हैं। सर्जरी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से 1,947 चिकित्सा उपकरणों की खरीद एवं आपूर्ति की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

समीक्षा में टीबी मुक्त भारत अभियान लोगों की स्क्रीनिंग, एनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत जांच व गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लोगों की स्क्रीनिंग की उपलब्धि पर चर्चा हुई

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा में टीबी मुक्त भारत अभियान लोगों की स्क्रीनिंग, एनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत जांच और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लोगों की स्क्रीनिंग की उपलब्धि पर चर्चा हुई। एचपीवी टीकाकरण अभियान में बिहार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक किशोरियों का टीकाकरण कर देश के छह शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले राज्यों में शामिल होने की उपलब्धि की भी समीक्षा की गई। बैठक में डायलिसिस सेवाओं का 94 स्वास्थ्य संस्थानों तक विस्तार, निःशुल्क पैथोलॉजी जांच, मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की आय सीमा 2.50 लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपए करने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण में बिहार के लगातार 26वें महीने देश में प्रथम स्थान पर बने रहने की उपलब्धि भी प्रस्तुत की गई

इसके साथ ही पीएमसीएच, एलएनजेपी अस्पताल, एम्स पटना एवं एम्स दरभंगा सहित प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की निर्माण एवं विस्तार परियोजनाओं, नए मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा उपकरणों की खरीद और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण में बिहार के लगातार 26वें महीने देश में प्रथम स्थान पर बने रहने की उपलब्धि भी प्रस्तुत की गई। औषधि नियंत्रण प्रशासन की कार्रवाई, खाद्य संरक्षा अभियान, आयुष कार्यक्रमों, अंग प्रत्यारोपण सेवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की संभावनाओं पर भी विस्तार से विमर्श हुआ।

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है - स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि राज्य में सुदृढ़ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, अत्याधुनिक तकनीक आधारित जांच एवं उपचार पद्धतियों का विस्तार, पर्याप्त मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना व स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और जनहितकारी बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सचिव कुमार रवि, कार्यपालक निदेशक नवल किशोर चौधरी, बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन, राज्य आयुष समिति के कार्यपालक निदेशक वैभव चौधरी, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक स्पर्श गुप्ता, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक सुमित कुमार और स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव कौशलेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Trending News

स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
Nov 29, 2026, 8:28:00 AM
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
Nov 29, 2026, 7:41:00 AM
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
Nov 28, 2026, 7:55:00 PM
भोरे में कार्रवाई का शोर, हिसाब पर सन्नाटा: कृषि विभाग की छापेमारी बनी पहेली
भोरे में कार्रवाई का शोर, हिसाब पर सन्नाटा: कृषि विभाग की छापेमारी बनी पहेली
Nov 28, 2026, 7:45:00 PM
झारखंड स्टेट ओलंपियाड में जिले के सात मेधावी सम्मानित, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया लैपटॉप और मेडल
झारखंड स्टेट ओलंपियाड में जिले के सात मेधावी सम्मानित, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया लैपटॉप और मेडल
Nov 28, 2026, 7:35:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित
Nov 28, 2026, 7:26:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की मुहिम, SP ने बताया ठगों से बचने का तरीका
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की मुहिम, SP ने बताया ठगों से बचने का तरीका
Nov 28, 2026, 7:15:00 PM
फुलवरिया-श्रीपुर में संयुक्त जनता दरबार आयोजित, 8 भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा
फुलवरिया-श्रीपुर में संयुक्त जनता दरबार आयोजित, 8 भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा
Nov 28, 2026, 7:13:00 PM
बिहटा में FDDI का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट सम्पन्न, बिहार-यूपी और झारखंड के 40 CBSE प्रधानाचार्यों ने लिया हिस्सा
बिहटा में FDDI का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट सम्पन्न, बिहार-यूपी और झारखंड के 40 CBSE प्रधानाचार्यों ने लिया हिस्सा
Nov 28, 2026, 7:05:00 PM
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
Nov 28, 2026, 7:00:00 PM