रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ, जब बिहार से श्रद्धालुओं को लेकर राजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई।
हादसा शनिवार रात करीब 2 बजे रांची-पटना हाईवे पर नेशनल हाईवे-33 पर हुआ
जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब दो बजे रांची-पटना हाईवे पर नेशनल हाईवे-33 पर हुआ। स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे, सभी बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु राजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
स्थानीय लोगों ने शुरू की राहत-बचाव कार्य
वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पूरा परिवार बिहारशरीफ आया था
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के रिश्तेदार ने बताया कि पूरा परिवार बिहारशरीफ से राजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहा था, तभी रास्ते में हाईवे पर एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोग बता रहे हैं और मीडिया के जरिए भी पता चला है कि सभी लोगों की मौत हो गई है। वे सभी जंघारो गांव से राजरप्पा मंदिर में पूजा करने आ रहे थे। मुझे एसपी का फोन आया था और फिर अपने स्थानीय पुलिस थाने से भी फोन आया। इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं पता। फोन आते ही मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। मैं झारखंड में ही था, इसलिए अब यहां आ गया हूं।















