नशा मुक्त कोशी अभियान: एक सप्ताह में 1103 लीटर शराब और 154.87 ग्राम स्मैक बरामद, 85 तस्कर गिरफ्तार

कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 'नशा मुक्त कोशी' अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है।

नशा मुक्त कोशी अभियान: एक सप्ताह में 1103 लीटर शराब और 154.87 ग्राम स्मैक बरामद, 85 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा। कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), कोशी क्षेत्र, सहरसा के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त कोशी' अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने 1103.56 लीटर अवैध शराब, 39.33 किलोग्राम गांजा और 154.87 ग्राम स्मैक सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। वहीं, 85 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

डीआईजी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 से 27 नवंबर 2026 के बीच की गई कार्रवाई में 2.6 लीटर कोडिन सिरप और 188 एमएल नशीला इंजेक्शन भी बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 15 मोटरसाइकिल, तीन चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल, एक पैन कार्ड, एक डिजिटल तराजू और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने 13,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। अवैध शराब के मामले में 65 तथा सूखा नशा के मामले में 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

फरवरी से अब तक 2964 तस्कर गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कोशी क्षेत्र में कुल 89,497.982 लीटर अवैध शराब, 5790.39 लीटर अवैध कफ सिरप, 8436.706 किलोग्राम गांजा और 9614.972 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। इसके अलावा 13,412 एमएल नशीला इंजेक्शन, 325 नशीली टैबलेट, हथियार, कारतूस, वाहन और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। इस दौरान कुल 2964 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने अवैध नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

हेल्पलाइन पर दें नशे के कारोबार की सूचना

डीआईजी कार्यालय ने आम लोगों से नशा मुक्त कोशी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9060384865 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से अवैध नशा कारोबार से संबंधित सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। लोग संभव हो तो कारोबारी का नाम, पता, कारोबार का स्थान, फोटो और वीडियो भी उपलब्ध करा सकते हैं। विशेष उपलब्धि वाली सूचना देने वालों को डीआईजी कार्यालय की ओर से उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

डीआईजी कार्यालय ने कहा है कि कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील की गई है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना देकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। 

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

बिहटा में FDDI का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट सम्पन्न, बिहार-यूपी और झारखंड के 40 CBSE प्रधानाचार्यों ने लिया हिस्सा
बिहटा में FDDI का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट सम्पन्न, बिहार-यूपी और झारखंड के 40 CBSE प्रधानाचार्यों ने लिया हिस्सा
Nov 28, 2026, 7:05:00 PM
नशा मुक्त कोशी अभियान: एक सप्ताह में 1103 लीटर शराब और 154.87 ग्राम स्मैक बरामद, 85 तस्कर गिरफ्तार
नशा मुक्त कोशी अभियान: एक सप्ताह में 1103 लीटर शराब और 154.87 ग्राम स्मैक बरामद, 85 तस्कर गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 6:54:00 PM
जमुई के टिंकू कुमार पासवान को मिला मनोनयन पत्र, लोजपा-रामविलास के प्रदेश सचिव बने
जमुई के टिंकू कुमार पासवान को मिला मनोनयन पत्र, लोजपा-रामविलास के प्रदेश सचिव बने
Nov 28, 2026, 6:26:00 PM
नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 79 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 79 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Nov 28, 2026, 6:11:00 PM
प्रधानमंत्री के पोस्टर विवाद में RJD की एंट्री, पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित
प्रधानमंत्री के पोस्टर विवाद में RJD की एंट्री, पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित
Nov 28, 2026, 5:56:00 PM
पत्रकार प्रताड़ना और गंभीर आरोपों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजयुमो का धरना, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार प्रताड़ना और गंभीर आरोपों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजयुमो का धरना, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Nov 28, 2026, 5:42:00 PM
ट्यूशन फीस के बकाया विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज
ट्यूशन फीस के बकाया विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज
Nov 28, 2026, 5:17:00 PM
अनुराग ठाकुर ने कहा- लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं पर हमलवार INDI गठबंधन अराजकता का पोषक
अनुराग ठाकुर ने कहा- लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं पर हमलवार INDI गठबंधन अराजकता का पोषक
Nov 28, 2026, 4:35:00 PM
 फुटपाथ दुकानदारों ने उठाई समस्याएं, अतिक्रमण कार्रवाई में भेदभाव का आरोप
फुटपाथ दुकानदारों ने उठाई समस्याएं, अतिक्रमण कार्रवाई में भेदभाव का आरोप
Nov 28, 2026, 4:32:00 PM
मुख्यमंत्री ने मुंगेर के प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर परिसर की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने मुंगेर के प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर परिसर की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
Nov 28, 2026, 4:20:00 PM