अनुराग ठाकुर ने कहा- लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं पर हमलवार INDI गठबंधन अराजकता का पोषक

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रव्यापी अभियान लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के अंतर्गत आज बिहार के आरा में विशाल पथ यात्रा निकाला।

अनुराग ठाकुर ने कहा- लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं पर हमलवार INDI गठबंधन अराजकता का पोषक

आरा : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रव्यापी अभियान लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के अंतर्गत आज बिहार के आरा में विशाल पथ यात्रा निकाला। साथ ही कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन के लोकतंत्र विरोधी एजेंडे को उजागर करते हुए उपस्थित जनसमूह से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने और कांग्रेस की अराजक एवं नकारात्मक राजनीति से सावधान रहने का आयवाह्न किया। 

राहुल गांधी अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा BJP पर फोड़ रहे हैं - अनुराग सिंह ठाकुर

अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावी पराजय को स्वीकार करने के बजाय लगातार संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर देश में भ्रम और अविश्वास का वातावरण पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद बिहार और केरल सहित विभिन्न राज्यों में चुनाव हुए हैं। यदि ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया पर कांग्रेस सवाल उठा रही है, तो उसे यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या चुनाव परिणामों के आधार पर जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं वहाँ के मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे?  कांग्रेस विदेशी ताकतों के हाथों में खेलकर भारत की लोकतांत्रिक और राष्ट्रीय संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। जिसका पिता बूथ लूट लेता था, जिसकी दादी चुनाव सहित संविधान लूट लेती थी जिसका परिवार विपक्ष की सरकारें लूट लिया करता था वह लोकतंत्र पर लेक्चर दे रहा है। लेकिन आज भारत की जनता सजग है और ऐसे लोकतंत्र और संविधान विरोधियों को लोकतान्त्रिक तरीके से सबक सिखाना भी जानती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा- SIR का उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार छीनना नहीं, बल्कि देश की मतदाता सूचियों को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है

अनुराग ठाकुर ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार छीनना नहीं, बल्कि देश की मतदाता सूचियों को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। विपक्ष द्वारा इसे वोट चोरी बताना पूरी तरह तथ्यों से परे है। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि यह वोट चोरी नहीं, बल्कि चोरों को वोट मिलना बंद हो गया है।  कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाकर देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि मतदाता सूची में मृत व्यक्तियों, स्थायी रूप से स्थान बदल चुके लोगों, अनुपस्थित मतदाताओं व एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों का सत्यापन निर्वाचन प्रक्रिया का आवश्यक हिस्सा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एसआईआर के तीन चरणों में लगभग 95.40 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की समीक्षा की गई। इसमें कुल 13.39 करोड़ मतदाताओं को ASDD व अन्य श्रेणियों में चिह्नित किया गया। यदि किसी व्यक्ति का निधन हो चुका है, कोई व्यक्ति स्थायी रूप से अपना निवास बदल चुका है या एक ही व्यक्ति का नाम कई स्थानों पर दर्ज है, तो ऐसी प्रविष्टियों को मतदाता सूची में बनाए रखने का क्या औचित्य है?

कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए अनुराग ने कहा- वोट चोरी का सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस के शासनकाल में देखने को मिला

कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वोट चोरी का सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस के शासनकाल में देखने को मिला, जब पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के चुनाव को न्यायालय द्वारा निरस्त किया गया था। चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सबसे अधिक सवाल कांग्रेस और नेहरु-गांधी परिवार के शासनकाल में उठे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में निर्वाचन आयोग और निर्वाचन आयुक्तों की स्वतंत्रता पर सवाल उठते थे तथा उन पर राजनीतिक दबाव और प्रभाव के आरोप लगते थे। आज निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के रूप में काम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीतिक हताशा के चलते संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।

ठाकुर ने राहुलकी राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि विदेशी पैसा, विदेशी मित्र व विदेशी ताकतों के सहारे देश की राजनीति में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है

ठाकुर ने राहुल गांधी की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि विदेशी पैसा, विदेशी मित्र और विदेशी ताकतों के सहारे देश की राजनीति में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर की गई टिप्पणी पर भी अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनमी बताने वाले बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया को भारत से उम्मीदें हैं। भारत लगातार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है। 

महिला आरक्षण के मुद्दे को भटकाने के बजाय महिलाओं को उनका अधिकार देने पर ध्यान देना चाहिए - अनुराग ठाकुर

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इंडी गठबंधन में परिवार की महिलाओं को तो राजनीति में अवसर मिलते हैं, लेकिन जब देश की आम महिलाओं को अधिकार और प्रतिनिधित्व देने की बात आती है तो विपक्ष अलग-अलग बहाने बनाने लगता है। महिला आरक्षण के मुद्दे को भटकाने के बजाय महिलाओं को उनका अधिकार देने पर ध्यान देना चाहिए। प्रियंका की हालत कांग्रेस में क्या है ये सब ने देखी है। तेजस्वी यादव अपनी बहन को हक नहीं दिला पाये तो बाकी देश की बहन बेटियों के हक की बात भला क्यों करेंगे। जब कांग्रेस ने सत्ता की गर्मी दिखाई तो बिहार ने इनकी गर्मी निकाल दी। प्राचीन काल से बिहार लोकतंत्र की भूमि रही है।बिहार ने इस देश को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है । इसलिए जब कभी भी भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई हुई तो बिहार सबसे आगे रहा है  बहुत सारे नेता जो लोकनायक जयप्रकाश नारायणजी का कुर्ता पकड़ कर राजनीति में आए, इमरजेंसी के खिलाफ लड़ रहे थे वह बाद में कांग्रेस की गोद में बैठ गए।

Trending News

अनुराग ठाकुर ने कहा- लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं पर हमलवार INDI गठबंधन अराजकता का पोषक
अनुराग ठाकुर ने कहा- लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं पर हमलवार INDI गठबंधन अराजकता का पोषक
Nov 28, 2026, 4:35:00 PM
 फुटपाथ दुकानदारों ने उठाई समस्याएं, अतिक्रमण कार्रवाई में भेदभाव का आरोप
फुटपाथ दुकानदारों ने उठाई समस्याएं, अतिक्रमण कार्रवाई में भेदभाव का आरोप
Nov 28, 2026, 4:32:00 PM
मुख्यमंत्री ने मुंगेर के प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर परिसर की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने मुंगेर के प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर परिसर की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
Nov 28, 2026, 4:20:00 PM
'किसान बिन पानी मछली की तरह छटपटा रहा है' सीपीएम ने सरकार से कर दी बड़ी मांग
'किसान बिन पानी मछली की तरह छटपटा रहा है' सीपीएम ने सरकार से कर दी बड़ी मांग
Nov 28, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने 'DAV United Festival -2026’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'DAV United Festival -2026’ का किया शुभारंभ
Nov 28, 2026, 4:03:00 PM
'आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया जाता है' पत्नी लवली आनंद बोली-हमारे बच्चे बिना पिता के बड़े हुए, समर्थक चुप नहीं बैठेंगे...
'आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया जाता है' पत्नी लवली आनंद बोली-हमारे बच्चे बिना पिता के बड़े हुए, समर्थक चुप नहीं बैठेंगे...
Nov 28, 2026, 3:45:00 PM
आनंद मोहन और अनंत सिंह पर मेहरबान रही सत्ता ? सियासी रुख बदला तो बदल गए रिश्ते...
आनंद मोहन और अनंत सिंह पर मेहरबान रही सत्ता ? सियासी रुख बदला तो बदल गए रिश्ते...
Nov 28, 2026, 2:44:00 PM
बिहार में एक और यूनिवर्सिटी, बेगूसराय में स्थापित होगा रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय, खगड़िया के कॉलेज भी आएंगे दायरे में
बिहार में एक और यूनिवर्सिटी, बेगूसराय में स्थापित होगा रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय, खगड़िया के कॉलेज भी आएंगे दायरे में
Nov 28, 2026, 2:23:00 PM
INDvsNZ : भारतीय बल्लेबाज सपाट पिच पर बनते हैं शेर, जरा सी गेंद हिली तो हो गए ढेर...
INDvsNZ : भारतीय बल्लेबाज सपाट पिच पर बनते हैं शेर, जरा सी गेंद हिली तो हो गए ढेर...
Nov 28, 2026, 2:20:00 PM
बांकीपुर में चला स्वच्छता अभियान, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता
बांकीपुर में चला स्वच्छता अभियान, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता
Nov 28, 2026, 2:00:00 PM