INDvsNZ : भारतीय बल्लेबाज सपाट पिच पर बनते हैं शेर, जरा सी गेंद हिली तो हो गए ढेर...
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड में पिछले एक महीने से ज्यादा समय बीता चुकी है। जहां पर पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी चरण चल रहा है। टी20 और एकदिवसीय सीरीज भारतीय टीम अपने नाम कर चुकी है।

क्राइस्टचर्च : भारतीय टीम का न्यूजीलैंड में पिछले एक महीने से ज्यादा समय बीता चुकी है। जहां पर पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी चरण चल रहा है। टी20 और एकदिवसीय सीरीज भारतीय टीम अपने नाम कर चुकी है। वहीं पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा है। जबकि दूसरा टेस्ट का आज दूसरा दिन है। न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहली पारी में 356 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए हैं। आज का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
सपाट पिच मिल जाए तो भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला खूब बोलता है
सपाट पिच मिल जाए तो भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला खूब बोलता है। गेंद बल्ले पर आती रहे, पिच से कोई खास हरकत न हो और रन बनाने के रास्ते खुले हों तो बल्लेबाजी देखने लायक होती है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट का असली इम्तिहान ऐसी परिस्थितियों में नहीं, बल्कि तब होता है जब गेंद थोड़ी हरकत करने लगे। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने भारतीय बल्लेबाजों को इसी इम्तिहान में फंसा लिया। हालत यह हो गई कि जरा सी सीम मूवमेंट ने भारतीय बल्लेबाजी का पूरा आत्मविश्वास हिला दिया। जिस धैर्य और तकनीक की टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वहीं भारतीय बल्लेबाजों के खेल से गायब नजर आई। कुछ शॉट ऐसे खेले गए, मानो विकेट बचाने से ज्यादा जल्दी रन बनाने की चिंता हो।
पहले ही ओवर में लगा झटका
भारत की पारी की शुरुआत ही बेहद खराब रही। मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (0) को शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। गेंद ने ऑफ स्टंप उड़ा दिया और भारत को शुरुआती झटका लग गया। इसके बाद भी भारतीय बल्लेबाज संभलकर खेलने में नाकाम रहे। शुभमन गिल (17) भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। काइल जैमीसन की गेंद पर गिल ने मिडिल स्टंप की लाइन में आई गेंद को बल्ले का मुंह बंद करके खेलने की कोशिश की। गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के बाहरी किनारे से लगी और दूसरे स्लिप में खड़े टॉम लैथम ने शानदार लो कैच लपक लिया। गिल क्रीज पर जमने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तकनीकी चूक ने उनकी पारी का अंत कर दिया।

आकाशदीप ने 5 विकेट हासिल किए
वहीं केएल राहुल केवल 25 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल (21), ऋषभ पंत (23) और वाशिंगटन सुंदर (10) सस्ते में आउट हो गए। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह (99/2), अंशुल कंबोज (79/2), गुरनुर बरार (78/2) और वाशिंगटन सुंदर (36/1) ने विकेट लिए।















