रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग

जिले के नौरू हॉल्ट के पास स्थित नेरथूआ मठ गांव जाने वाले रास्ते को रेलवे प्रशासन ने काट दिया है। रेलवे की इस कार्रवाई के बाद गांव के लोगों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग

जहानाबाद : जिले के नौरू हॉल्ट के पास स्थित नेरथूआ मठ गांव जाने वाले रास्ते को रेलवे प्रशासन ने काट दिया है। रेलवे की इस कार्रवाई के बाद गांव के लोगों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव तक पहुंचने के लिए यही मुख्य रास्ता था, जो रेलवे पटरी के ऊपर से होकर गुजरता था। अब रास्ता बंद कर दिए जाने से लोगों को गांव आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

रेलवे प्रशासन ने रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाले इस रास्ते को अवैध घोषित किया था

बताया जाता है कि रेलवे प्रशासन ने रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाले इस रास्ते को अवैध घोषित किया था। इसके बाद रेलवे की ओर से रास्ते को काट दिया गया। रास्ता बंद होने की जानकारी मिलने पर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी खुद गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री इसी गांव के रहने वाले हैं। 

मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा- गांव के लोगों की आवागमन की समस्या को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्री से यहां रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है

इस दौरान मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि गांव के लोगों की आवागमन की समस्या को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्री से यहां रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है। इसके लिए रेलवे की ओर से एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है। हालांकि, एलएचएस का निर्माण शुरू होने से पहले ही रेलवे प्रशासन ने पुराने रास्ते को काट दिया। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने जल्द से जल्द एलएचएस का निर्माण कराने की आवश्यकता जताई।

मामले की जानकारी मिलने पर सदर SDO राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे

इधर, मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि फिलहाल लोगों के पैदल आने-जाने के लिए रास्ता बना दिया गया है। साथ ही रेलवे प्रशासन से संपर्क कर जल्द से जल्द एलएचएस का निर्माण कराने की मांग की जा रही है, ताकि गांव के लोगों को आवागमन की स्थायी सुविधा मिल सके। ग्रामीणों को उम्मीद है कि रेलवे और जिला प्रशासन के प्रयास से जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और गांव तक आने-जाने के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध हो सकेगा।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
Nov 28, 2026, 1:35:00 PM
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
Nov 28, 2026, 1:20:00 PM
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
Nov 28, 2026, 12:35:00 PM
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
Nov 28, 2026, 12:26:00 PM
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM