UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव तो अगले साल होने हैं लेकिन चुनावी बिगुल कुछ दिन पहले से ही बज चुका है। सभी पार्टियां बहुत पहले से ही चुनावी मैदान में उतर चुकी है। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले अब पार्टियों ने रैलियों का दौर शुरू कर दिया है।

UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव तो अगले साल होने हैं लेकिन चुनावी बिगुल कुछ दिन पहले से ही बज चुका है। सभी पार्टियां बहुत पहले से ही चुनावी मैदान में उतर चुकी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब पार्टियों ने रैलियों का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी 10 दिसंबर को सहारनपुर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। 

पार्टी में राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप देने में जुटी है

आपको बता दें कि पार्टी उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप देने में जुटी है। लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के बीच चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी की रैलियों के साथ खड़गे और प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

शुरुआती चरण में रैलियों और जनसभाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती चरण में रैलियों और जनसभाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए समय देने को तैयार हैं। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अभी अभियान का खाका अंतिम रूप से तैयार नहीं हुआ है। शनिवार को दिल्ली में दोबारा बैठक होगी, जिसमें प्रचार कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। गठबंधन में सीटों की संख्या तय होने के बाद प्रचार अभियान के स्वरूप में बदलाव की संभावना भी है।

दिल्ली में खड़गे के आवास पर भी बैठक

लखनऊ में बैठक के बाद राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक की। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति और गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।

सांसद राकेश राठौर की नाराजगी भी चर्चा में

सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली से नाराज बताए जा रहे हैं। राठौर का आरोप है कि पिछले पांच महीने में गौतम ने उनसे मुलाकात या उनकी राय जानने के लिए पांच मिनट का समय भी नहीं निकाला। संगठन सृजन अभियान में सांसदों को शामिल नहीं किए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई है। राकेश राठौर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे। उनकी नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब पार्टी आगामी चुनाव की तैयारियों के साथ लोकसभा में परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय है।

Trending News

UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
Nov 28, 2026, 8:38:00 AM