IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी है। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी है। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुक्रवार को इसकी घोषणा की। रोहित शर्मा तीन साल बाद कप्तान के तौर पर वापस लौटे हैं। रोहित ने एक बार फिर टीम कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। फ्रेंचाइजी की तरफ से रोहित शर्मा का बयान जारी किया गया है। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं 20वें सीजन में एक बार फिर टीम को जश्न मनाने का मौका देने के लिए भी तैयार हूं।

आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार - रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है और इस टीम की कप्तानी करने पर मुझे हमेशा से बहुत गर्व रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। रोहित ने कहा कि मैं 20वें सीजन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं और अपनी 'पलटन' को जश्न मनाने के कई मौके देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान अपने अंदाज में क्रिकेट खेलने एक साथ मिलकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर होगा।

मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में जीते हैं पांच खिताब

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। 2023 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तानी में बदलाव किया था। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था। हालांकि हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पिछले तीन सीजन में मुंबई की टीम सिर्फ एक बार प्लेऑफ में जगह बना सकी। 

Trending News

IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
Nov 28, 2026, 8:38:00 AM
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
Nov 28, 2026, 8:32:00 AM
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM