आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा

विवाद के बाद बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भेज दिया है।

आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा

पटना : विवाद के बाद बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भेज दिया है। विश्वविद्यालय भी इस मामले में आगे की प्रक्रिया शुरु कर दी है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। मंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता के साथ विश्वविद्यालय में शिक्षक के पद पर बने रहने को लेकर उठे विवाद के बीच उन्होंने यह फैसला लिया है।

अशोक चौधरी का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से राजनीति विज्ञान विषय में सहायक प्राध्यापक के रूप में हुआ था

डॉ. अशोक चौधरी का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से राजनीति विज्ञान विषय में सहायक प्राध्यापक के रूप में हुआ था, जिसके बाद उन्होंने 17 फरवरी 2026 को एएन कॉलेज में योगदान दिया। योगदान देने के अगले ही दिन, 18 फरवरी को उन्होंने मंत्री और विधान परिषद सदस्य की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए अवैतनिक अवकाश (लियन) के लिए आवेदन किया था।

एक ही समय में मंत्री, विधान परिषद सदस्य और विश्वविद्यालय में शिक्षक के पद पर बने रहने को लेकर 'लाभ के पद' से जुड़े कानूनी सवाल खड़े हो गए थे

एक ही समय में मंत्री, विधान परिषद सदस्य और विश्वविद्यालय में शिक्षक के पद पर बने रहने को लेकर 'लाभ के पद' से जुड़े कानूनी सवाल खड़े हो गए थे। रिपोर्टों के मुताबिक, 19 अगस्त को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सिंडिकेट ने उनके लियन आवेदन को मंजूरी नहीं दी और बाद में 31 अक्टूबर को राजभवन की ओर से भी प्रोबेशन अवधि में लियन और उनकी पात्रता पर आपत्ति जताई गई। कानूनी सलाह और संवैधानिक अड़चनों को देखते हुए उन्होंने शिक्षण पद छोड़ने का निर्णय लिया। शनिवार (28 नवंबर 2026) को होने वाली पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक में उनके इस्तीफे को औपचारिक रूप से स्वीकार किए जाने की संभावना है।

राजभवन की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर महाधिवक्ता से कानूनी राय मांगी गई थी

राजभवन की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर महाधिवक्ता से कानूनी राय मांगी गई थी। उसके बाद उनके इस पद ग्रहण करने को लेकर सियासत भी तेज हुई। राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने कहा है कि अशोक चौधरी एक नहीं सात पदों पर बने रह सकते हैं। रोहिणी आचार्य ने इसी बहाने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनकी नियुक्ति को गलत बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी।

सियासी विवाद और राजनीतिक दबाव की वजह से अशोक चौधरी ने इस्तीफा दिया है

माना जा रहा है कि सियासी विवाद और राजनीतिक दबाव की वजह से डॉ. अशोक चौधरी ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने ये कदम कानून सलाह लेने के बाद उठाया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अशोक चौधरी को नीतीश कुमार का करीबी नेता माना जाता है। चौधरी को लेकर पार्टी के अंदर भी गुटबाजी की खबरें आई थीं। कई बार जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार जन सुराज के प्रणेता और बांकीपुर के विधायक पीके के आरोप लगाने के बाद अशोक चौधरी से जवाब की मांग कर चुके हैं। 

पटना से अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

Trending News

मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
Nov 28, 2026, 8:38:00 AM
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
Nov 28, 2026, 8:32:00 AM
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
Nov 27, 2026, 7:00:00 PM
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
Nov 27, 2026, 6:41:00 PM
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
Nov 27, 2026, 6:21:00 PM
 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
Nov 27, 2026, 6:06:00 PM