बिहार में एक और यूनिवर्सिटी, बेगूसराय में स्थापित होगा रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय, खगड़िया के कॉलेज भी आएंगे दायरे में

बिहार में नए विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार सरकार ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

बिहार में एक और यूनिवर्सिटी, बेगूसराय में स्थापित होगा रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय, खगड़िया के कॉलेज भी आएंगे दायरे में

पटना। बिहार में नए विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार सरकार ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय का मुख्यालय बेगूसराय में होगा और इसके क्षेत्राधिकार में बेगूसराय तथा खगड़िया जिलों के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेज आएंगे।

बेगूसराय में होगा मुख्यालय, परिसर का चयन करेगी राज्य सरकार

अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा 3 की उपधारा (1) के तहत की गई है। इसके संचालन के लिए स्थायी या अस्थायी परिसर का चयन राज्य सरकार करेगी। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की अंगीभूत और संबद्ध इकाइयां नए विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार से बाहर रहेंगी।

अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगी नई व्यवस्था

विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़ी अधिसूचना जारी होने की तारीख से प्रभावी है। शैक्षणिक गतिविधियों के लिए नई व्यवस्था अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। पहले से नामांकित छात्र-छात्राएं अपना मौजूदा शैक्षणिक सत्र वर्तमान विश्वविद्यालय से ही पूरा करेंगे। अधिसूचना के मुताबिक, पहले से स्वीकृत पाठ्यक्रम, नामांकन, परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां बिना व्यवधान के जारी रहेंगी।

लंबित मामले नए विश्वविद्यालय को सौंपे जाएंगे

क्षेत्राधिकार में आने वाले संस्थानों की संबद्धता, निरीक्षण, मान्यता और माइग्रेशन से जुड़े लंबित मामले नए विश्वविद्यालय को स्थानांतरित माने जाएंगे। इन मामलों की कार्यवाही उसी चरण से आगे बढ़ेगी, जिस चरण में वे लंबित थे। विद्यार्थियों, परीक्षाओं और शैक्षणिक कार्यक्रमों से जुड़े अभिलेख भी राज्य सरकार की तय समयसीमा में नए विश्वविद्यालय को सौंपे जाएंगे।



Trending News

बिहार में एक और यूनिवर्सिटी, बेगूसराय में स्थापित होगा रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय, खगड़िया के कॉलेज भी आएंगे दायरे में
बिहार में एक और यूनिवर्सिटी, बेगूसराय में स्थापित होगा रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय, खगड़िया के कॉलेज भी आएंगे दायरे में
Nov 28, 2026, 2:23:00 PM
INDvsNZ : भारतीय बल्लेबाज सपाट पिच पर बनते हैं शेर, जरा सी गेंद हिली तो हो गए ढेर...
INDvsNZ : भारतीय बल्लेबाज सपाट पिच पर बनते हैं शेर, जरा सी गेंद हिली तो हो गए ढेर...
Nov 28, 2026, 2:20:00 PM
बांकीपुर में चला स्वच्छता अभियान, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता
बांकीपुर में चला स्वच्छता अभियान, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता
Nov 28, 2026, 2:00:00 PM
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो मासूम की मौत
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो मासूम की मौत
Nov 28, 2026, 1:37:00 PM
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
Nov 28, 2026, 1:35:00 PM
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
Nov 28, 2026, 1:20:00 PM
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
Nov 28, 2026, 12:35:00 PM
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
Nov 28, 2026, 12:26:00 PM
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM