बांकीपुर में चला स्वच्छता अभियान, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता की अध्यक्षता में गांधी मैदान स्थित नेताजी सुभाष पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव भी शामिल हुए।

बांकीपुर में चला स्वच्छता अभियान, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता की अध्यक्षता में गांधी मैदान स्थित नेताजी सुभाष पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव भी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में गांधी मैदान के दक्षिणी छोर पर स्थित नेताजी सुभाष पार्क में विधानसभा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्क और नेताजी की प्रतिमा की धुलाई और सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर स्वच्छता का संदेश दिया है

इस अवसर पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर स्वच्छता का संदेश दिया है जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में जागरूकता आई है। स्वच्छता स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हीं की प्रेरणा से स्वच्छता का यह अभियान यहां चलाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करती है, भाजपा कार्यकर्ताओं का यह अभियान उत्साहवर्धक है। 

मंत्री रामकृपाल ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

इसके साथ ही मंत्री रामकृपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां गंगा पर बने पुलों का नामकरण महात्मा गांधी, राजेंद्र बाबू, जेपी सरीखे नेताओं के नाम पर है। वहीं अब उसी श्रेणी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नीतीश सेतु के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रभारी सुनील भारती टिंकू, अजीत लाली, संजय मेयर, राजेश श्रीवास्तव, विमल कश्यप, सूरज, बांकीपुर उपचुनाव के उपविजेता नीरज सिन्हा, रीता जैन, पिंकी यादव, धर्मशीला शर्मा, शैलेन्द्र यादव, संतोष यादव व संजीव सन्नी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Trending News

INDvsNZ : भारतीय बल्लेबाज सपाट पिच पर बनते हैं शेर, जरा सी गेंद हिली तो हो गए ढेर...
INDvsNZ : भारतीय बल्लेबाज सपाट पिच पर बनते हैं शेर, जरा सी गेंद हिली तो हो गए ढेर...
Nov 28, 2026, 2:20:00 PM
बांकीपुर में चला स्वच्छता अभियान, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता
बांकीपुर में चला स्वच्छता अभियान, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता
Nov 28, 2026, 2:00:00 PM
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो मासूम की मौत
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो मासूम की मौत
Nov 28, 2026, 1:37:00 PM
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
Nov 28, 2026, 1:35:00 PM
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
Nov 28, 2026, 1:20:00 PM
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
Nov 28, 2026, 12:35:00 PM
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
Nov 28, 2026, 12:26:00 PM
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM