'आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया जाता है' पत्नी लवली आनंद बोली-हमारे बच्चे बिना पिता के बड़े हुए, समर्थक चुप नहीं बैठेंगे...
पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने और सुप्रीम कोर्ट के एक महीने में सरेंडर करने के आदेश के बाद आज पटना में एक आपात बैठक बुलाई गई। जहां आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने कहा कि निर्दोष होते हुए भी आनंद मोहन ने 16 साल जेल में काटे।

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने और सुप्रीम कोर्ट के एक महीने में सरेंडर करने के आदेश के बाद आज, शनिवार (28 नवंबर 2026) को पटना में एक आपात बैठक बुलाई गई। उनके बेटे चेतन आनंद के पटना स्थित विधायक आवास पर मीटिंग हुई। जहां आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने कहा कि निर्दोष होते हुए भी आनंद मोहन ने 16 साल जेल में काटे। मैं और मेरा पूरा परिवार प्रताड़ित हुआ। आज भी हो रहा है। बता दें कि 1994 में हुई DM की हत्या केस में कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है।
आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ उतरीं पत्नी लवली आनंद ने ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन का गोपालगंज डीएम हत्याकांड में कोई हाथ नहीं था। लवली आनंद ने कहा कि उनके परिवार को आज तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में 36 लोगों की रिहाई हुई, फिर सिर्फ आनंद मोहन को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया जाता है।
लवली आनंद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निंदनीय बताते हुए विरोध की बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में दिल्ली में वकीलों से कानूनी राय ली जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत का फैसला विधायिका को चुनौती देने जैसा है। लवली आनंद ने चेतावनी दी कि समर्थक चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे बिना पिता के बड़े हुए हैं और समर्थक सड़क पर उतर सकते हैं।















