ट्यूशन फीस के बकाया विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत पिपरौता गांव में ट्यूशन फीस के बकाया पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए.

ट्यूशन फीस के बकाया विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज

भोरे/गोपालगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत पिपरौता गांव में ट्यूशन फीस के बकाया पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए. मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से भोरे थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पहले पक्ष का आरोप है 

पियरौटा गांव निवासी छठू राम (52 वर्ष) ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 20 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उनके पोते की ट्यूशन फीस के 200 रुपये बकाया होने की बात कहकर गांव के ही दिनेश बैठा और उनकी पत्नी प्रियंका देवी दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे. विरोध करने पर दिनेश बैठा, प्रियंका देवी, कमलेश बैठा, रमेश बैठा, राजेश बैठा, धर्मेंद्र बैठा, रेखा देवी, शुड़ेमा कुमारी, राज बैठा और संतोष बैठा ने लाठी-डंडे, हॉकी स्टिक, रॉड और तेजधार हथियार से पूरे परिवार पर हमला कर दिया. इस मारपीट में हट्टू राम की पत्नी कालिंदी देवी, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए.  छठु राम ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र और बेटे के गले से चांदी की माला भी छीन ली.

दूसरे पक्ष का आरोप 

वहीं, दूसरे पक्ष की प्रियंका देवी (पति दिनेश कुमार बैठा) ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उनका कहना है कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं और 20 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे अपने पति के साथ स्कूल जा रही थीं. रास्ते में छट्टू राम के दरवाजे पर रुककर उन्होंने अपने दो के नाती-नातिन (सिंधांशु और नाविन्या) की छह महीने की बकाया ट्यूशन फीस मांगी. इस पर छठू राम, उनकी पत्नी कालिंदी देवी, बेटे रोहित कुमार राम और बेटी सोनम कुमारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी. 

प्रियंका देवी का आरोप है कि रोहित कुमार राम और हट्टू राम ने उन पर तथा उनके पति दिनेश बैठा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं. साथ ही लाठी-डंडे से पिटाई कर उनका मंगलसूत्र और पति की सोने की चेन छीन ली गई. जगतौली ओपी पुलिस की अनुशंसा पर भोरे थाने में दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर  प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Trending News

नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 79 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 79 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Nov 28, 2026, 6:11:00 PM
प्रधानमंत्री के पोस्टर विवाद में RJD की एंट्री, पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित
प्रधानमंत्री के पोस्टर विवाद में RJD की एंट्री, पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित
Nov 28, 2026, 5:56:00 PM
पत्रकार प्रताड़ना और गंभीर आरोपों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजयुमो का धरना, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार प्रताड़ना और गंभीर आरोपों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजयुमो का धरना, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Nov 28, 2026, 5:42:00 PM
ट्यूशन फीस के बकाया विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज
ट्यूशन फीस के बकाया विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज
Nov 28, 2026, 5:17:00 PM
अनुराग ठाकुर ने कहा- लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं पर हमलवार INDI गठबंधन अराजकता का पोषक
अनुराग ठाकुर ने कहा- लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं पर हमलवार INDI गठबंधन अराजकता का पोषक
Nov 28, 2026, 4:35:00 PM
 फुटपाथ दुकानदारों ने उठाई समस्याएं, अतिक्रमण कार्रवाई में भेदभाव का आरोप
फुटपाथ दुकानदारों ने उठाई समस्याएं, अतिक्रमण कार्रवाई में भेदभाव का आरोप
Nov 28, 2026, 4:32:00 PM
मुख्यमंत्री ने मुंगेर के प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर परिसर की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने मुंगेर के प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर परिसर की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
Nov 28, 2026, 4:20:00 PM
'किसान बिन पानी मछली की तरह छटपटा रहा है' सीपीएम ने सरकार से कर दी बड़ी मांग
'किसान बिन पानी मछली की तरह छटपटा रहा है' सीपीएम ने सरकार से कर दी बड़ी मांग
Nov 28, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने 'DAV United Festival -2026’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'DAV United Festival -2026’ का किया शुभारंभ
Nov 28, 2026, 4:03:00 PM
'आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया जाता है' पत्नी लवली आनंद बोली-हमारे बच्चे बिना पिता के बड़े हुए, समर्थक चुप नहीं बैठेंगे...
'आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया जाता है' पत्नी लवली आनंद बोली-हमारे बच्चे बिना पिता के बड़े हुए, समर्थक चुप नहीं बैठेंगे...
Nov 28, 2026, 3:45:00 PM