खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त

आम लोगों को शुद्ध, सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई राज्य के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चला रही है।

खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त

पटना : आम लोगों को शुद्ध, सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई राज्य के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को पटना के दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान से 30 हजार रुपए मूल्य का पैकेटबंद पेयजल जब्त कर उसकी बिक्री पर रोक लगाई गई। दोनों प्रतिष्ठानों से जांच के लिए कुल चार नमूने लिए गए।

मिठापुर में पैकेटबंद पेयजल के लेबल और लाइसेंस विवरण में खामियां

न्यू बंगाली टोला, मिठापुर स्थित मां जानकी स्टोर में एक लीटर की पैकेटबंद पेयजल बोतलों पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर और बैच नंबर अंकित नहीं मिले। वहीं, 500 मिलीलीटर की बोतलों पर अंकित लाइसेंस विवरण की जांच में एक उत्पाद का लाइसेंस निलंबित पाया गया, जबकि दूसरे उत्पाद पर दर्ज नंबर का रिकॉर्ड एफएसएसएआई पोर्टल पर नहीं मिला। खाद्य संरक्षा इकाई ने तीनों प्रकार के पैकेटबंद पेयजल का स्टॉक जब्त कर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी। तीनों से जांच के लिए एक-एक नमूना लिया गया। प्रतिष्ठान से पाई गई त्रुटियों के संबंध में तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पुरंदरपुर के मां इंटरप्राइजेज को बिल पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर अंकित करने का निर्देश

पुरंदरपुर स्थित मां एंटरप्राइजेज के निरीक्षण में बिल पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर मुद्रित नहीं पाया गया। खाद्य संरक्षा इकाई ने प्रतिष्ठान को बिल पर लाइसेंस नंबर अंकित करने का निर्देश दिया। यहां से 'इंडिपेंडेंस वाटर' के पैकेटबंद पेयजल का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण और खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच आम लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग खाद्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा पर विशेष जोर दे रहा है।

पटना से सौरभ चौहान की रिपोर्ट

Trending News

स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
Nov 29, 2026, 8:28:00 AM
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
Nov 29, 2026, 7:41:00 AM
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
Nov 28, 2026, 7:55:00 PM
भोरे में कार्रवाई का शोर, हिसाब पर सन्नाटा: कृषि विभाग की छापेमारी बनी पहेली
भोरे में कार्रवाई का शोर, हिसाब पर सन्नाटा: कृषि विभाग की छापेमारी बनी पहेली
Nov 28, 2026, 7:45:00 PM
झारखंड स्टेट ओलंपियाड में जिले के सात मेधावी सम्मानित, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया लैपटॉप और मेडल
झारखंड स्टेट ओलंपियाड में जिले के सात मेधावी सम्मानित, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया लैपटॉप और मेडल
Nov 28, 2026, 7:35:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित
Nov 28, 2026, 7:26:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की मुहिम, SP ने बताया ठगों से बचने का तरीका
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की मुहिम, SP ने बताया ठगों से बचने का तरीका
Nov 28, 2026, 7:15:00 PM
फुलवरिया-श्रीपुर में संयुक्त जनता दरबार आयोजित, 8 भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा
फुलवरिया-श्रीपुर में संयुक्त जनता दरबार आयोजित, 8 भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा
Nov 28, 2026, 7:13:00 PM
बिहटा में FDDI का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट सम्पन्न, बिहार-यूपी और झारखंड के 40 CBSE प्रधानाचार्यों ने लिया हिस्सा
बिहटा में FDDI का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट सम्पन्न, बिहार-यूपी और झारखंड के 40 CBSE प्रधानाचार्यों ने लिया हिस्सा
Nov 28, 2026, 7:05:00 PM
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
Nov 28, 2026, 7:00:00 PM