आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने की खबर सामने आने के बाद उनके पैतृक गांव बिहरा-पचगछिया में ग्रामीणों के बीच आक्रोश देखने को मिला। आज शुक्रवार को गांव स्थित राम ठाकुर धाम परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए।

आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ

पटना : पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने की खबर सामने आने के बाद उनके पैतृक गांव बिहरा-पचगछिया में ग्रामीणों के बीच आक्रोश देखने को मिला। आज शुक्रवार को गांव स्थित राम ठाकुर धाम परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए। इस दौरान लोगों ने फैसले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद की। वहीं आनंद मोहन ने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या मैं ही जेल जाऊंगा, बाकी लोगों का क्या होगा जो इसका लाभ उठाकर छूटे हैं।

आनंद मोहन ने कहा- जेल मैनुअल में जो चेंज हुआ वह आनंद मोहन के लिए नहीं हुआ

आनंद मोहन ने कहा कि जेल मैनुअल में जो चेंज हुआ वह आनंद मोहन के लिए नहीं हुआ। मेरे साथ 36 लोग छूटे थे। मेरा नंबर 11वां था और आज की तारीख में सवा तीन हजार लोग छूट चुके हैं। इसका लाभ लेकर क्या सिर्फ आनंद मोहन जेल भेजे जाएंगे। बड़ी विनम्रता से सवाल पूछना चाहता हूं कि बाकी लोगों का क्या होगा, जो इसका लाभ लेकर छूटे हैं। उनके लिए क्या कोर्ट कोई फैसला देगी? मेरी मोदी गर्दन है तो क्या सिर्फ मेरे लिए फैसला है। यह संपूर्ण हिंदुस्तान में मैं समझता हूं कि कहीं नहीं है कि पब्लिक सर्वेंट ऑन ड्यूटी मारा जाए तो उसको परिहार देय नहीं होगा। उसको 20 साल रहना होगा ये कहीं नहीं था। ये सिर्फ बिहार में था, जिस अन्य स्टेट में इस तरह की गड़बड़ियां थी कानून में एकरूपता नहीं थी तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एकरुपता लाओ, ये डायरेक्शन आया।

मैं पूछना चाहता हूं कि आज हजारों लोग छूट चुके हैं, मेरे साथ 36 लोग छूटे थे - आनंद मोहन

मैं पूछना चाहता हूं कि आज हजारों लोग छूट चुके हैं, मेरे साथ 36 लोग छूटे थे। लेकिन इस परिवर्तन के पहले भी सुप्रीम कोर्ट से दो और बिहार उच्च न्यायालय पटना के आदेश से तीन लोग बरी हो चुके हैं। 14 साल के बाद हमभी हाईकोर्ट में इसके खिलाफ आए थे। मैंने इस फैसले के बाद आवेदन वापस ले लिया। ये आदेश सुप्रीम कोर्ट का है कि कानून में एकरुपता लाऔ, अलग-अलग स्टेट में अलग-अलग कानून नहीं होंगे। आनंद मोहन ने कहा कि ऑन ड्यूटी पब्लिक सर्वेंट की हत्या हुई, लेकिन इसको हाईकोर्ट ने नहीं माना कि वो ऑन ड्यूटी थे। सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना। जजमेंट के पेज में है कि घटना महज संयोग था, ये प्रायोजित नहीं था, सुनियोजित नहीं था। अचानक घटना घटी थी। डीएम त्वरित आक्रोश के चपेट में आ गए थे। डीएम गोपालगंज के थे और मुजफ्फरपुर में मारे गए थे।

पूर्व सांसद ने कहा- घटना संयोगवश घटी थी

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि घटना संयोगवश घटी थी। ऑन ड्यूटी कानून बिहार में 2012 में लाया गया और 2016 में लागू हुआ। मुझे सजा 2007 में हुई। 2016 का कानून पीछे से नहीं लगता है। उस समय के कानून के तहत सरकार या कोर्ट कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि साढ़े सोलह साल से जेल में रहा और माफिया कहा जाता है। मुझे मेरा पक्ष रखने नहीं दिया गया। हम जात-पात नहीं किया। स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आता हूं। मुझे एक महीने के अंदर सरेंडर करना होगा। बाकियों को लेकर राज्य सरकार कब तक फैसला देगी, ये नहीं आया है। कल यानी कि शनिवार को पटना में एक बैठक है। चेतन आनंद ने लोगों को बुलाया है। आज मैं अपने गांव के लोगों का आशीर्वाद लेने आया था।

एक महीने का समय है पूरे बिहार और देश को मैं सच बताऊंगा - पूर्व सांसद

आनंद मोहन ने कहा कि एक महीने का समय है पूरे बिहार और देश को मैं सच बताऊंगा। मेरा गुनाह क्या है, मुझे क्यों सजा दी जा रही है। सच लोगों तक जाना चाहिए। आनंद मोहन के पैतृक गांव में अचानक ग्रामीणों के जुटान ने इस मुद्दे को लेकर स्थानीय स्तर पर बढ़ती नाराजगी को सामने ला दिया है। राम ठाकुर धाम परिसर में जुटे लोगों के बीच रिहाई रद्द होने को लेकर चर्चा होती रही। ग्रामीणों ने इस फैसले पर असंतोष जताते हुए एकजुटता प्रदर्शित की। 

अभी जो माहौल बना है उससे हमलोग काफी गमजदा है - ग्रामीण अब्दुल मजीद

ग्रामीण अब्दुल मजीद का कहना है कि अभी जो माहौल बना है उससे हमलोग काफी गमजदा है। पता नहीं क्या हो गया है इस गवर्नमेंट को कभी कुछ, कभी कुछ कर रही है। जब अपनी बातें होती है तो दूसरा नियम हो जाता है और जब लोगों की जरूरत खत्म हो जाती है तो तीसरा नियम लागू हो जाता है। पहले रिहाई दी गई। फिर तुरंत आदेश को पलट दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना होता है और हमलोग कर ही रहे हैं। लेकिन उससे हमलोग काफी आक्रोश में हैं और मर्माहत हैं। इसी तरह की घटनाओं से देश गुलाम हुआ था। उम्मीद करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट को निश्चित रूप से इसपर सोचना चाहिए। हाल में जो उनका आदेश है उसपर उनको फिर से सोचना चाहिए।

आनंद मोहन के साथ जुड़े इस मामले को लेकर गांव के लोगों में गहरी भावना है - ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि आनंद मोहन के साथ जुड़े इस मामले को लेकर गांव के लोगों में गहरी भावना है। रिहाई रद्द होने की खबर से लोग नाराज हैं। गांव में हुई इस जुटान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है। बता दें कि गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया और पूर्व सांसद आनंद मोहन को दी गई समयपूर्व रिहाई रद्द कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार द्वारा जेल नियमों में 2023 में किए गए संशोधन को असंवैधानिक घोषित कर दिया है।

पटना से अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

Trending News

संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
Nov 29, 2026, 10:02:00 AM
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
Nov 29, 2026, 9:56:00 AM
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
Nov 29, 2026, 9:45:00 AM
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
Nov 29, 2026, 9:34:00 AM
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
Nov 29, 2026, 8:54:00 AM
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
Nov 29, 2026, 8:28:00 AM
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
Nov 29, 2026, 7:41:00 AM
CM सम्राट ने कहा- अपराध, भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस, जवाबदेही के साथ जनहित के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- अपराध, भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस, जवाबदेही के साथ जनहित के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करें सुनिश्चित
Nov 29, 2026, 7:40:00 AM
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
Nov 29, 2026, 7:35:00 AM
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
Nov 29, 2026, 7:30:00 AM