संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी

भारतीय सिनेमा में भक्ति, प्रेम, इतिहास और आध्यात्मिकता को एक नए अंदाज में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू हो गई है। टैग प्रोडक्शंस ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का प्रथम अनाउंसमेंट पोस्टर जारी किया है।

संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी

मुंबई : भारतीय सिनेमा में भक्ति, प्रेम, इतिहास और आध्यात्मिकता को एक नए अंदाज में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू हो गई है। टैग प्रोडक्शंस ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का प्रथम अनाउंसमेंट पोस्टर जारी किया है। फिल्म उद्योग से पिछले 35 वर्षों से जुड़े संजय भट्ट इस महत्वाकांक्षी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। बड़े बजट की इस फिल्म की अवधि लगभग साढ़े तीन से चार घंटे की रहेगी।

महाप्रभु वल्लभाचार्यजी के पिता लक्ष्मण भट्ट दक्षिण भारत की तेलंग ब्राह्मण परंपरा से थे

महाप्रभु वल्लभाचार्यजी के पिता लक्ष्मण भट्ट दक्षिण भारत की तेलंग ब्राह्मण परंपरा से थे। इसी परंपरा से जुड़े भट्ट एवं गोस्वामी परिवारों की गौरवशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत एक विशाल वटवृक्ष की भांति देश के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तारित हुई। इसी सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े संजय भट्ट के लिए यह फिल्म अपनी आध्यात्मिक विरासत के प्रति श्रद्धा और समर्पण की अभिव्यक्ति भी है। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण, पांचों पांडवों, महाप्रभु वल्लभाचार्यजी, लक्ष्मण भट्ट, विद्वान शिवानंद गोस्वामीजी और भट्ट एवं गोस्वामी परंपरा के अनेक महान विद्वानों से जुड़े प्रसंग देखने को मिलेंगे।

मीराबाई के कृष्ण प्रेम और उनकी दिव्य अनुभूतियों को विशेष स्थान दिया जा रहा है

मीराबाई के कृष्ण प्रेम और उनकी दिव्य अनुभूतियों को विशेष स्थान दिया जा रहा है। अकबर और औरंगजेब के कालखंडों, विभिन्न राजघरानों और श्रीनाथजी के नाथद्वारा आगमन से जुड़े प्रसंग भी फिल्म का हिस्सा होंगे। 15वीं से 20वीं शताब्दी तक के विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों की विशेष वेशभूषा, आभूषण, स्थापत्य कला, राजसी परिवेश, धार्मिक परंपराओं और जीवनशैली की बारीकियों पर विशेष रूप से काम किया जा रहा है। पारंपरिक वैष्णव विवाह और पारिवारिक संस्कारों के दृश्यों के लिए भी भव्य सेट तैयार करने की योजना है। टैग प्रोडक्शंस के निर्माता चिरंजीवी भट्ट से जब फिल्म के प्रोडक्शन के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि कुछ अन्य निर्माताओं ने भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ने में रुचि दिखाई है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में पापा के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है - मानसी भट्ट

टैग प्रोडक्शंस और मास्क टीवी ओटीटी के अनेक प्रोजेक्ट्स का निर्देशन कर चुकीं मानसी भट्ट ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में पापा के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है। उनके 35 वर्षों के अनुभव और नई पीढ़ी की तकनीकी सोच का समन्वय फिल्म की विशेषता होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम भी फिल्म पर काम कर रही है। फिल्म की कथा एवं पटकथा को डॉ. अंजू भट्ट 'आनंद प्रज्ञा' अंतिम स्वरूप दे रही हैं। इसके लिए प्राचीन धर्मग्रंथों, पुष्टिमार्गीय साहित्य और वैष्णव परंपराओं का गहन अध्ययन किया जा रहा है।

मुनाजी, रुक्मिणीजी और राधारानी से जुड़े दिव्य प्रसंग भी फिल्म में देखने को मिलेंगे

जब उनसे कहानी के संबंध में अधिक जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने बताया कि यमुनाजी, रुक्मिणीजी और राधारानी से जुड़े दिव्य प्रसंग भी फिल्म में देखने को मिलेंगे। उनके रचित अष्टकों और कहानी के विस्तार के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी उचित समय का इंतजार कीजिए। सदियों की इतनी विस्तृत आध्यात्मिक और ऐतिहासिक यात्रा को साढ़े तीन से चार घंटे में समेटना एक बड़ी रचनात्मक चुनौती है, जिसे आनंद प्रज्ञा ने स्वीकार किया है। फिल्म में लगभग पांच से छह गीत होंगे। बड़े कलाकारों के चयन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। कलाकारों के नामों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा जहां भक्ति में प्रेम है, प्रेम में समर्पण है और समर्पण में श्रीनाथजी की अनंत कृपा

फिल्म की शूटिंग दक्षिण भारत, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के विभिन्न स्थानों पर करने की योजना है। जब संजय भट्ट से पूछा गया कि श्रीनाथजी के भक्त विश्वभर में हैं और विभिन्न भाषाएं बोलने वाले लोगों की उनमें गहरी आस्था है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, जल्द ही आपको पता चलेगा कि हम इस फिल्म को कितनी भाषाओं में बनाने जा रहे हैं। वर्ष 2028 के प्रारंभ में फिल्म को भव्य स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा जहां भक्ति में प्रेम है, प्रेम में समर्पण है और समर्पण में श्रीनाथजी की अनंत कृपा।

Trending News

संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
Nov 29, 2026, 10:02:00 AM
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
Nov 29, 2026, 9:56:00 AM
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
Nov 29, 2026, 9:45:00 AM
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
Nov 29, 2026, 9:34:00 AM
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
Nov 29, 2026, 8:54:00 AM
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
Nov 29, 2026, 8:28:00 AM
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
Nov 29, 2026, 7:41:00 AM
CM सम्राट ने कहा- अपराध, भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस, जवाबदेही के साथ जनहित के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- अपराध, भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस, जवाबदेही के साथ जनहित के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करें सुनिश्चित
Nov 29, 2026, 7:40:00 AM
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
Nov 29, 2026, 7:35:00 AM
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
Nov 29, 2026, 7:30:00 AM