UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीच चला गया है। पारा गिरने से यूपी में ठिठुरन और ठंड बढ़ रही है।

UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीच चला गया है। पारा गिरने से यूपी में ठिठुरन और ठंड बढ़ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के अधिकतर जिलों में रात में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस हरदोई में दर्ज किया गया।

शुक्रवार को राज्य में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस बांदा में दर्ज किया गया है

वहीं, शुक्रवार को राज्य में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस बांदा में दर्ज किया गया है। प्रदेश में हवाओं की दिशा में बदलाव के साथ पुरवाई चलने और नमी बढ़ने से धुप का असर कम हो गया है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा और कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है। हालांकि, चढ़ते दिन के साथ मौसम साफ होने के आसार है।

कई जिलों में लुढ़का पारा

मौसम केंद्र लखनऊ की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है। शनिवार यानी 28 नवंबर को कानपुर, इटावा, हरदोई, अयोध्या और बस्ती में रात का तापमान लुढ़क गया। बरेली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, हरदोई में 9.0 डिग्री, कनपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, नोएडा में 10.1 डिग्री, मेरठ में 10.2 डिग्री, झांसी में 10.3 डिग्री, वाराणसी में 10.8 डिग्री, प्रयागराज में 12.0 डिग्री, लखनऊ में 12.0 डिग्री, आगरा में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मुरादाबाद रहा सबसे ठंडा

विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं, दिन के समय में मुरादाबाद प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सबसे कम रहा। विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में घने कोहरे के कारण सुबह दृश्यता घटकर 50 मीटर पर रह गई, इससे यातायात पर असर दिखाई दिया। आने वाले दिनों में कोहरे का स्तर और बढ़ सकता है और कंपकंपी का एहसास बढ़ने वाला है। 

Trending News

संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
Nov 29, 2026, 10:02:00 AM
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
Nov 29, 2026, 9:56:00 AM
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
Nov 29, 2026, 9:45:00 AM
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
Nov 29, 2026, 9:34:00 AM
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
Nov 29, 2026, 8:54:00 AM
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
Nov 29, 2026, 8:28:00 AM
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
Nov 29, 2026, 7:41:00 AM
CM सम्राट ने कहा- अपराध, भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस, जवाबदेही के साथ जनहित के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- अपराध, भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस, जवाबदेही के साथ जनहित के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करें सुनिश्चित
Nov 29, 2026, 7:40:00 AM
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
Nov 29, 2026, 7:35:00 AM
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पेयजल जब्त
Nov 29, 2026, 7:30:00 AM