CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित सारण क्रिकेट लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया।

CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित सारण क्रिकेट लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने एकमा चैलेंजर्स एवं गरखा राइडर्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का लाइव प्रदर्शन देखा। रोमांचक मुकाबले में गरखा राइडर्स ने जीत दर्ज कर सारण क्रिकेट लीग-2026 का खिताब अपने नाम किया।

मुख्यमंत्री ने गरखा राइडर्स व एकमा चैलेंजर्स की टीम को फाइनल मुकाबले में पहुंचने और शानदार खेल प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गरखा राइडर्स एवं एकमा चैलेंजर्स की टीम को फाइनल मुकाबले में पहुंचने और शानदार खेल प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। खेल के क्षेत्र में भी बिहार के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आज बिहार के कई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेल रहे हैं, यह पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' की व्यवस्था सुनिश्चित की है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके तहत गोपालगंज निवासी मुकेश कुमार और सासाराम निवासी आकाशदीप को डीएसपी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। 

बिहार के विभिन्न जिलों में मशाल अभियान का आयोजन किया जा रहा है - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर महीने से चार माह का खेल कैलेंडर बनाकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इसके माध्यम से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और युवाओं में प्रतिस्पर्द्धा की भावना विकसित होगी। बिहार के विभिन्न जिलों में मशाल अभियान का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में करीब 20 स्थानों पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। इन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध एवं विकसित बनाने का जो सपना देखा है, उसे आगे बढ़ाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा- पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को नए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने की योजना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को नए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने की योजना है। अगले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आने वाले हैं। मोइनुल हक स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रूप में विकसित करने हेतु उनके द्वारा शिलान्यास कराया जाएगा। ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाली गैलरी का निर्माण कराया जाएगा। इस स्टेडियम को और व्यवस्थित एवं विकसित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सारण क्रिकेट लीग की पहल करने वाले सांसद , सारण क्रिकेट लीग के आयोजक और पूरी आयोजन टीम को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने सारण क्रिकेट लीग की पहल करने वाले सांसद राजीव प्रताप रूडी, सारण क्रिकेट लीग के आयोजक अरविंद कुमार और पूरी आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह का आयोजन निरंतर होता रहेगा और इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवा क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे।

समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने विजेता टीम गरखा राइडर्स एवं उपविजेता टीम ए चैलेंजर्स को ट्रॉफी प्रदान की

समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने विजेता टीम गरखा राइडर्स एवं उपविजेता टीम ए चैलेंजर्स को ट्रॉफी प्रदान की। इसके साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद राजीव प्रताप रूडी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सचिव कुंदन कुमार, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, खिलाड़ी वासन, अभिनेता क्रांति प्रकाश, रैपर स्लोका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी, खिलाड़ी एवं आयोजन मंडल के सदस्य मौजूद थे।

Trending News

CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
Nov 29, 2026, 8:54:00 AM
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय कार्यों की 6 माह की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार में तेजी लाने के निर्देश
Nov 29, 2026, 8:28:00 AM
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर बड़ा हादसा, राजरप्पा जा रहे 13 लोगों की मौत
Nov 29, 2026, 7:41:00 AM
CM सम्राट ने कहा- अपराध, भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस, जवाबदेही के साथ जनहित के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- अपराध, भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस, जवाबदेही के साथ जनहित के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करें सुनिश्चित
Nov 28, 2026, 8:35:00 PM
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
चार्जशीटेड मुख्यमंत्री के 7 वर्षों के शासन का BJP ने जारी किया जनता का चार्जशीट
Nov 28, 2026, 7:55:00 PM
भोरे में कार्रवाई का शोर, हिसाब पर सन्नाटा: कृषि विभाग की छापेमारी बनी पहेली
भोरे में कार्रवाई का शोर, हिसाब पर सन्नाटा: कृषि विभाग की छापेमारी बनी पहेली
Nov 28, 2026, 7:45:00 PM
झारखंड स्टेट ओलंपियाड में जिले के सात मेधावी सम्मानित, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया लैपटॉप और मेडल
झारखंड स्टेट ओलंपियाड में जिले के सात मेधावी सम्मानित, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया लैपटॉप और मेडल
Nov 28, 2026, 7:35:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित
Nov 28, 2026, 7:26:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की मुहिम, SP ने बताया ठगों से बचने का तरीका
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की मुहिम, SP ने बताया ठगों से बचने का तरीका
Nov 28, 2026, 7:15:00 PM
फुलवरिया-श्रीपुर में संयुक्त जनता दरबार आयोजित, 8 भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा
फुलवरिया-श्रीपुर में संयुक्त जनता दरबार आयोजित, 8 भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा
Nov 28, 2026, 7:13:00 PM