रामगढ़ भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम, सम्राट ने जताया शोक

झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने बिहार के नालंदा जिले को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिपवार के 13 लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार मासूम बच्चे शामिल हैं।

रामगढ़ भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम, सम्राट ने जताया शोक

नालंदा : झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने बिहार के नालंदा जिले को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिपवार के 13 लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार मासूम बच्चे शामिल हैं। सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार देर रात करीब दो बजे रांची-पटना एनएच-33 पर रामगढ़ के पास स्कॉर्पियो भीषण हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें 13 की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में नालंदा जिले के जंधारो गांव के रहने वाले 13 लोगों की जान चली गई

आपको बता दें कि हादसे में नालंदा जिले के जंधारो गांव के रहने वाले 13 लोगों की जान चली गई। मृतकों में मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के डायरेक्टर विवेकानंद कुमार, उनकी पत्नी अमृता देवी, मां प्रविला देवी, बेटी सोनाली और बेटे शुभम सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। इस हादसे में विवेकानंद के भाई-बहन, बहनोई और दो बच्चों की भी मौत हो गई। वहीं स्कूल की देखरेख करने वाले व्यक्ति और स्कॉर्पियो चालक नंदन कुमार ने भी दम तोड़ दिया। 

सभी लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे

बताया जा रहा है कि सभी लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह धार्मिक यात्रा परिवार के लिए आखिरी सफर बन जाएगी। हादसे की खबर मिलते ही जंधारो गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवेकानंद की मामी फूला देवी ने बताया कि पूरा परिवार पूजा करने गया था।

नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है - CM सम्राट

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि झारखंड के रामगढ़ में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस अपार दुःख की घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बारी? रिहाई के खिलाफ SC पहुंची बिहार सरकार, क्या बढ़ सकती हैं मुश्किलें…
आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बारी? रिहाई के खिलाफ SC पहुंची बिहार सरकार, क्या बढ़ सकती हैं मुश्किलें…
Nov 29, 2026, 11:00:00 AM
रामगढ़ भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम, सम्राट ने जताया शोक
रामगढ़ भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम, सम्राट ने जताया शोक
Nov 29, 2026, 10:56:00 AM
बिहार में दूल्हों का रेट कार्ड! IAS-IPS 5 करोड़ पार, 10 से 15 लाख में निपटाए जा रहे सरकारी शिक्षक
बिहार में दूल्हों का रेट कार्ड! IAS-IPS 5 करोड़ पार, 10 से 15 लाख में निपटाए जा रहे सरकारी शिक्षक
Nov 29, 2026, 10:45:00 AM
परिसीमन बिल : स्टालिन-पवार को मनाने की कोशिशें तेज, पहले चेन्नई शाम को मुंबई जाएंगे खड़गे-राहुल व सोनिया
परिसीमन बिल : स्टालिन-पवार को मनाने की कोशिशें तेज, पहले चेन्नई शाम को मुंबई जाएंगे खड़गे-राहुल व सोनिया
Nov 29, 2026, 10:30:00 AM
सम्राट सरकार के सामने शीतकालीन सत्र में दोहरी चुनौती, सत्ता की साख बचाने के साथ जनता को देनी होगी सौगात
सम्राट सरकार के सामने शीतकालीन सत्र में दोहरी चुनौती, सत्ता की साख बचाने के साथ जनता को देनी होगी सौगात
Nov 29, 2026, 10:20:00 AM
संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी - एक अनंत प्रेमगाथा' का पहला पोस्टर जारी
Nov 29, 2026, 10:02:00 AM
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
आनंद मोहन ने कहा- जेल जाने से पहले बताऊंगा पूरा सच, 36 लोगों को छोड़ा गया था मेरे साथ
Nov 29, 2026, 9:56:00 AM
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
UP में दिखने लगा ठंड का असर, ठिठुरन के साथ कई जिलों में लुढ़का पारा
Nov 29, 2026, 9:45:00 AM
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र, हंगामा होने के आसार
Nov 29, 2026, 9:34:00 AM
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
CM सम्राट ने कहा- ऊर्जा स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का कराया जाएगा निर्माण
Nov 29, 2026, 8:54:00 AM