मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
झारखंड के साहिबगंज जिले में एक आदिवासी छात्रा के वायरल हुए वीडियो मामले में बडी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस घटना में जांच करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में एक आदिवासी छात्रा के वायरल हुए वीडियो मामले में बडी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस घटना में जांच करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी बिहार का बताया जा रहा है। इस घटना में आगे की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चंद दिन पहले साहिबगंज के मिर्ज़ाचौकी स्टेशन ओवरब्रिज पर से एक आदिवासी छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति द्वारा प्रलोभन भरी बातें कर शादी करने के मामला सामने आया था। वीडियो फ़ेसबुक वीडियो पर आया था। इसी मामले में आरपीएफ ने सोमवार को मिर्ज़ा चौकी स्टेशन से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मिथलेश मंडल, पिता गौरी मंडल, ग्राम घोंघा, बिहार बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को एक अज्ञात आदिवासी लड़की का ब्लॉगिंग वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में लड़की संध्या कॉलेज के ड्रेस में थी। वीडियो में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे धन दौलत का लालच देकर शादी के लिए उकसा रहा है। उसमें यह भी कहा गया था कि मैं शादी विवाह के चक्कर में नहीं पडूंगी। मैं पढ़ने जा रही हूं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरपीएफ की टीम एक्शन में आई। इंस्पेक्टर ग़ुलाम सरवर, एएसआई प्रसेनजित दास, मिर्ज़ा चौकी स्टेशन में तैनात कांस्टेबल गुड्डू कुमार सिंह, सुमित कुमार सुमन के साथ आरोपी की तलाशी शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस की एक टीम स्टेशन के पास स्थित गांव भी गई।
इसी क्रम में अचानक आरपीएफ इंस्पेक्टर ग़ुलाम सरवर की नज़र एक व्यक्ति पर पडी। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपने आरोप को स्वीकार कर लिया। व्यक्ति की पहचान वायरल वीडियो से की गयी। हालांकि आरोपी मिथलेश ने का कहना था कि वह मज़दूरी के तलाश में मिर्ज़ा चौकी आता है। उस दिन उसने शराब पी रखी थी। इस लिए मुझसे ग़लती हो गई। वो शादीशुदा है।
इस घटना में आरपीएफ इंस्पेक्टर ग़ुलाम सरवर ने बताया कि आरोपी की तलाश थी। वह गिरफ्तार हो गया है। पूछताछ के बाद अब वह न्यायिक हिरासत में है। पूरी घटना में विधिसम्मत कार्रवाई होगी।
साहिबगंज से रंजय की रिपोर्ट










