रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित

शिक्षा विभाग ने रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित

पटना: शिक्षा विभाग ने रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सख्त निर्देश के बाद सोमवार को विभाग ने यह कार्रवाई की। तिवारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि विभाग में भ्रष्ट आचरण और रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग में कामकाज पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ होना चाहिए। सेक्शन 7 के पदाधिकारी आशीष पर 115 याचिकाकर्ताओं से ग्रेड पे का लाभ दिलाने के बदले प्रति व्यक्ति 2000 रुपए मांगने का आरोप है। कुल दो लाख रुपए की मांग किए जाने की शिकायत सामने आई है।

मामला बेगूसराय जिले के नवीन प्राथमिक विद्यालय, लखनपुर के विशिष्ट शिक्षक राजू कुमार की ओर से दर्ज कराए गए परिवाद से जुड़ा है। इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार विरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ देने से संबंधित काम होना था। आशीष पर आरोप है कि इस काम को पूरा करने के बदले याचिकाकर्ताओं से पैसे मांगे गए। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने आशीष को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय निदेशक, जन शिक्षा कोषांग तय किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा आम लोगों से पैसे मांगने की शिकायत सामने आती है और जांच में मामला सही पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी काम के लिए पैसे मांगना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही या नरमी नहीं बरती जाएगी।

Trending News

रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
Sep 22, 2026, 7:29:00 AM
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
Sep 22, 2026, 7:01:00 AM
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM