पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से बीसीए के अंतिम वर्ष के छात्र की मौत हो गयी।

पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट

भोजपुर: जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से बीसीए के अंतिम वर्ष के छात्र की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नरही निवासी मनीष कुमार सिंह उर्फ जगदंबा के 23 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है।

बताया जाता है कि अनुराग सोमवार की देर शाम पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान घर के समीप बिजली के पोल के पास वह करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब बेहोश पड़े युवक पर पड़ी, तो मौके पर अफरातफरी मच गयी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद चांदी और नगर थाना पुलिस की पहल पर देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया। अनुराग की मौत की खबर मिलते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे का शव आंखों के सामने देखते ही वह बेसुध होकर गिर पड़ीं, वहीं, पिता मनीष कुमार सिंह उर्फ जगदंबा भी अपने लाडले की असमय मौत से गहरे सदमे में हैं।

मिली खबर के अनुसार अनुराग के छोटे भाई अनुपम करीब नौ माह पहले सेना में भर्ती हुए हैं। छोटे भाई के घर पहुंचने और अंतिम दर्शन करने के लिए दाह संस्कार को एक दिन के लिए रोक दिया गया था। सोमवार की देर शाम अनुपम के घर पहुंचने पर जैसे ही उसकी नजर बड़े भाई के शव पर पड़ी, वह उससे लिपटकर बिलख पड़ा। अपने मृदु स्वभाव के लिए जाने जानेवाले विक्की की मौत से उसके दोस्तों और मोहल्ले के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

भोजपुर से दीपक की रिपोर्ट

Trending News

खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM