जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग

जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिट्टू यादव के नेतृत्व में पटना के कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग

पटना : जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिट्टू यादव के नेतृत्व में पटना के कारगिल चौक पर  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर बिट्टू यादव ने सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अब नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने सम्राट चौधरी के पुराने बयान को याद दिलाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने स्वयं कहा था कि रात के 12 बजे अपना गांव देखकर आएगा और किसी ने छू दिया तो सम्राट चौधरी सुबह इस्तीफा दे देगा। अब जमुई की घटना के बाद बिहार की जनता पूछ रही है कि वह सुबह कब आएगी और सम्राट चौधरी कब इस्तीफा देंगे?

बिट्टू  यादव ने कहा- जमुई की घटना बिहार की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर सीधा सवाल है

बिट्टू  यादव ने कहा कि जमुई की घटना बिहार की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर सीधा सवाल है। केवल आरोपियों की गिरफ्तारी को उपलब्धि बताकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। सवाल यह है कि ऐसी घटनाओं पर राजनीतिक जिम्मेदारी कौन लेगा? प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सम्राट चौधरी से उनके अपने बयान के आधार पर नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। कार्यक्रम में रीचा कुमारी, मुकुल  यादव, खुशबू कुमारी, प्रियंका, विशाल यादव, भाग्यश्री, मुस्कान श्रीवास्तव, पूनम यादव, मुरारी कुमार, चित्रंजन, राजन कुमार, इंतखाब आलम, निशांत आलम और सुभाष कुमार सहित कई साथी मौजूद रहे।

Trending News

निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
BPSC TRE 4.0 : नया नोटिस जारी, इतने पदों पर होगी बहाली
BPSC TRE 4.0 : नया नोटिस जारी, इतने पदों पर होगी बहाली
Sep 22, 2026, 6:02:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM