निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार

बड़कागांव थाना क्षेत्र के पकरी बरवाडीह गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार

हजारीबाग : बड़कागांव थाना क्षेत्र के पकरी बरवाडीह गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर बड़कागांव थाना क्षेत्र के लिखलाही घाटी जंगल से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 19/20 सितंबर की रात पकरी बरवाडीह निवासी टुकन साव के घर के बाहर खड़ा ब्लू रंग का आइचर ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। घटना को लेकर टुकन साव ने 20 सितंबर को बड़कागांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 164/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चोरी गए ट्रैक्टर और आरोपी की तलाश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया

वहीं चोरी गए ट्रैक्टर और आरोपी की तलाश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान 21 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर केरेडारी थाना क्षेत्र के उपरोल पहरा गांव निवासी बिनोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर लिखलाही घाटी जंगल से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी बिनोद कुमार को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गलत काम बर्दाश्त नहीं होगा...

आपको बता दें कि बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह का गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अमन-चैन के साथ रहें और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस की ओर से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM
जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
Sep 22, 2026, 4:19:00 PM
DIG ने उदाकिशुनगंज SDPO कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
DIG ने उदाकिशुनगंज SDPO कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
Sep 22, 2026, 4:13:00 PM
क्रेडिट लिमिट बढ़ाने और बिजली बिल अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, हुए गिरफ्तार
क्रेडिट लिमिट बढ़ाने और बिजली बिल अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, हुए गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:08:00 PM
गबन मामला : पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट, पत्नी फरार
गबन मामला : पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट, पत्नी फरार
Sep 22, 2026, 3:55:00 PM
जोशी कॉलोनी में गहराया विवाद, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
जोशी कॉलोनी में गहराया विवाद, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
Sep 22, 2026, 3:50:00 PM
बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जमुई घटना में कार्रवाई से सरकार ने स्पष्ट किया अपना संकल्प : संजय
बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जमुई घटना में कार्रवाई से सरकार ने स्पष्ट किया अपना संकल्प : संजय
Sep 22, 2026, 3:44:00 PM