जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जमुई में हुई घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मसार करने वाली और शर्मनाक है।

जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जमुई में हुई घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मसार करने वाली और शर्मनाक है। इस घटना से पूरे बिहार के लोग शर्मिंदा हैं। इस तरीके की घटना की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

‎‎मुकेश सहनी ने कहा कि जमुई, लखीसराय और मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र के जिले हैं। ऐसे क्षेत्र में इस तरीके की घटना का होना बेहद शर्मनाक है। सरकार और प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। घटना में जो भी लोग दोषी हैं, उनकी पहचान कर उन्हें कानून के तहत ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके।

‎‎उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। किसी भी घटना के बाद केवल कार्रवाई की घोषणा पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलना भी जरूरी है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिलेगा और समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत होगा। सहनी ने कहा कि बिहार की जनता शांति, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीना चाहती है। इसलिए सरकार को ऐसे मामलों में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगा।

Trending News

जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM
जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
Sep 22, 2026, 4:19:00 PM
DIG ने उदाकिशुनगंज SDPO कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
DIG ने उदाकिशुनगंज SDPO कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
Sep 22, 2026, 4:13:00 PM
क्रेडिट लिमिट बढ़ाने और बिजली बिल अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, हुए गिरफ्तार
क्रेडिट लिमिट बढ़ाने और बिजली बिल अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, हुए गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:08:00 PM
गबन मामला : पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट, पत्नी फरार
गबन मामला : पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट, पत्नी फरार
Sep 22, 2026, 3:55:00 PM
जोशी कॉलोनी में गहराया विवाद, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
जोशी कॉलोनी में गहराया विवाद, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
Sep 22, 2026, 3:50:00 PM
बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जमुई घटना में कार्रवाई से सरकार ने स्पष्ट किया अपना संकल्प : संजय
बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जमुई घटना में कार्रवाई से सरकार ने स्पष्ट किया अपना संकल्प : संजय
Sep 22, 2026, 3:44:00 PM