जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास

जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर चौक के समीप सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षा देने जा रही एक नाबालिग छात्रा को बाइक सवार दो युवकों द्वारा जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।

जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास

दरभंगा : जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर चौक के समीप सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षा देने जा रही एक नाबालिग छात्रा को बाइक सवार दो युवकों द्वारा जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। छात्रा को बचाने पहुंचे दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। बाद में छात्रा की मां के आवेदन पर जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में किरतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय राजू कुमार सदा तथा एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है।

नाबालिग छात्रा का घर दरभंगा जिले में ही है, लेकिन वह अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है

बताया गया कि नाबालिग छात्रा का घर दरभंगा जिले में ही है, लेकिन वह अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। उसकी नानी का घर किरतपुर हाई स्कूल से करीब चार किलोमीटर दूर कोसी नदी के दूसरी ओर है। छात्रा प्रतिदिन कोसी नदी को नाव के सहारे पार करने के बाद कुछ दूरी पैदल तय कर विद्यालय पहुंचती है। वह 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता गांव में मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां किरतपुर चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में साफ-सफाई का काम करती हैं। छात्रा के मामा ने बताया कि उनकी भांजी सोमवार को किरतपुर हाईस्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा देने आ रही थी। आरोप है कि दोनों युवक करीब दो किलोमीटर दूर से ही उसका पीछा कर रहे थे। किरतपुर बाजार के पास पहुंचने पर दोनों ने उसका दुपट्टा खींचा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध करते हुए पास के दुकानदार से मदद मांगी।मामा के अनुसार, छात्रा को बचाने के लिए दुकानदार आगे आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। 

ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए घर से निकले थे, सड़क पर पहुंचने पर उन्होंने हंगामा देखा - मुखिया

आपको बता दें कि किरतपुर पंचायत के मुखिया कैलु दास ने बताया कि वह सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए घर से निकले थे। सड़क पर पहुंचने पर उन्होंने हंगामा देखा। जानकारी लेने पर पता चला कि नानी के घर से परीक्षा देने आ रही छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा जबरन ले जाने और मारपीट की घटना की जा रही है। मुखिया के अनुसार, दोनों युवक किरतपुर गांव के ही रहने वाले हैं और घटना के समय नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से करीब आधे घंटे तक मौके पर रहकर छात्रा को सुरक्षित कराया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। उनके अनुसार, पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने पीछा करते हुए घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर कोसी बांध के पास से दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा

छात्रा की मां के आवेदन पर जमालपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए 19 वर्षीय राजू कुमार सदा को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे विधि-विरुद्ध बालक के रूप में संबंधित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

Trending News

निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
BPSC TRE 4.0 : नया नोटिस जारी, इतने पदों पर होगी बहाली
BPSC TRE 4.0 : नया नोटिस जारी, इतने पदों पर होगी बहाली
Sep 22, 2026, 6:02:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM