BPSC TRE 4.0 : नया नोटिस जारी, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने फेज चार की टीचर भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी है।

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने फेज चार की टीचर भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। शिक्षा विभाग के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत नया पत्र जारी किया गया है। इसमें आवेदन और शुल्क जमा करने से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें बताई गई हैं।
25 सितंबर से भर सकेंगे फॉर्म
TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 26 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा। आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थी करीब एक महीने तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
शुल्क जमा करने की तारीख अलग
आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। इसलिए फॉर्म भरने के साथ-साथ शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख का भी ध्यान रखना जरूरी है।










