एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति

केंद्र सरकार की एमएमडीआर संशोधन कानून के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने जामताड़ा में बड़े आंदोलन का शंखनाद किया है।

एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति

जामताड़ा: केंद्र सरकार की एमएमडीआर संशोधन कानून के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने जामताड़ा में बड़े आंदोलन का शंखनाद किया है। पार्टी 24 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी। धरना को सफल बनाने को लेकर सोमवार को राजद की जिला कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई। 

कोर्ट रोड स्थित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना यादव के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने की। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन कानून जनविरोधी है। इसके विरोध में राजद सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। 24 सितंबर के धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ राजद लगातार आवाज उठा रही है। जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से तय किया है कि जामताड़ा का धरना ऐतिहासिक होगा।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Sep 21, 2026, 6:19:00 PM