अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

बोकारो के बालिडीह थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में एक्साइज विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है।

अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

बोकारो : बोकारो के बालिडीह थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में एक्साइज विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। एक्साइज कमिश्नर अरविंद कुजूर के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर कथित अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान मौके से 120 लीटर कच्चा स्पिरिट, 140 लीटर रंगीन शराब और करीब 207 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

विदेशी शराब को करीब 422 बोतलों में भरकर तैयार रखा गया था 

विभाग के अनुसार, विदेशी शराब को करीब 422 बोतलों में भरकर तैयार रखा गया था। मौके से विभिन्न ब्रांड के क्रॉक, लेबल, सीसी और पंचिंग मशीन समेत शराब बनाने और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यहां McDowell's No.1, Officer's Choice और Royal Gold जैसे ब्रांड के नाम से शराब तैयार की जा रही थी। 

छापेमारी के दौरान अजय अग्रवाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है

छापेमारी के दौरान अजय अग्रवाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में विकास चंद्र का नाम मुख्य अभियुक्त के रूप में सामने आने की बात कही जा रही है। एक्साइज विभाग मामले की जांच में जुटा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब सवाल है कि मुख्य आरोपी तक एक्साइज विभाग कब पहुंचता है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत] बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत] बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Sep 21, 2026, 6:19:00 PM
निषाद आरक्षण पर विपक्ष के साथ रणनीति का मुकेश सहनी के संकेत
निषाद आरक्षण पर विपक्ष के साथ रणनीति का मुकेश सहनी के संकेत
Sep 21, 2026, 6:11:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- ग्राम संसद से गांवों के विकास की नई दिशा तय हो, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि दें ठोस सुझाव
मुख्यमंत्री ने कहा- ग्राम संसद से गांवों के विकास की नई दिशा तय हो, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि दें ठोस सुझाव
Sep 21, 2026, 6:10:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 ग्राम स्मैक बरामद, सहरसा तक जुड़े तार, 3 गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 ग्राम स्मैक बरामद, सहरसा तक जुड़े तार, 3 गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 5:46:00 PM
लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
Sep 21, 2026, 5:17:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
Sep 21, 2026, 5:09:00 PM