निषाद आरक्षण पर विपक्ष के साथ रणनीति का मुकेश सहनी के संकेत

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में सोमवार को कौशाम्बी पहुंचे।

निषाद आरक्षण पर विपक्ष के साथ रणनीति का मुकेश सहनी के संकेत

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में सोमवार को कौशाम्बी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और निषाद समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सहनी ने लोगों को हाथ में गंगाजल लेकर निषाद आरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। इसके बाद उन्होंने समाज के लोगों से संवाद किया और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

कौशाम्बी में आयोजित प्रेस वार्ता में मुकेश सहनी ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. संजय निषाद ने सत्ता के साथ समझौता कर लिया है और निषाद आरक्षण के मुद्दे पर प्रभावी ढंग से आवाज नहीं उठा रहे हैं। सहनी ने कहा कि यदि सरकार में रहते हुए भी धरना देना पड़ रहा है, तो सत्ता में बने रहने का औचित्य क्या है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज ने लंबे समय तक आरक्षण की लड़ाई के लिए डॉ. संजय निषाद पर भरोसा किया, लेकिन आज समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

सहनी ने दावा किया कि वर्ष 2018 से अब तक निषाद आरक्षण का मुद्दा लंबित है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने वर्षों तक सत्ता के साथ रहने के बावजूद निषाद समाज को आरक्षण क्यों नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक समझौतों के कारण समाज के हितों से समझौता हुआ है। हालांकि ये सभी आरोप मुकेश सहनी के हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के निषाद समाज को आरक्षण के मुद्दे पर जागरूक करना है। सहनी ने कहा कि इस बार हर जिले में निषाद समाज के बीच ‘आरक्षण नहीं तो वोट नहीं’ का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर लिया गया संकल्प समाज के अधिकार की लड़ाई को मजबूत करेगा।

मुकेश सहनी ने कहा कि वह पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निषाद समाज के लोगों से मिल रहे हैं और उनके बीच आरक्षण को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अपनी राजनीतिक ताकत को समझना होगा और अपने मुद्दों के आधार पर राजनीतिक निर्णय लेना होगा। उन्होंने कहा कि निषाद समाज किसी व्यक्ति या दल के भरोसे अपनी लड़ाई नहीं छोड़ेगा और अपने अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहेगा।

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सहनी ने कहा कि वीआईपी फिलहाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और अलग से चुनाव लड़ने का उनका इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि डॉ. संजय निषाद विपक्ष के साथ आने का निर्णय लेते हैं तो सीट बंटवारे में निषाद समाज की पर्याप्त भागीदारी उनकी प्रमुख शर्त होगी। सहनी ने कहा कि जिन सीटों पर गठबंधन में सहमति बनेगी, उनमें 90 प्रतिशत सीटों पर निषाद समाज के उम्मीदवारों को मौका देने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति पर उचित समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि निषाद समाज इस बार अपने अधिकार और सम्मान के मुद्दे पर एकजुट है। सहनी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को आरक्षण के सवाल पर जागरूक करने और संकल्प अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया।

Trending News

एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत] बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत] बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Sep 21, 2026, 6:19:00 PM
निषाद आरक्षण पर विपक्ष के साथ रणनीति का मुकेश सहनी के संकेत
निषाद आरक्षण पर विपक्ष के साथ रणनीति का मुकेश सहनी के संकेत
Sep 21, 2026, 6:11:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- ग्राम संसद से गांवों के विकास की नई दिशा तय हो, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि दें ठोस सुझाव
मुख्यमंत्री ने कहा- ग्राम संसद से गांवों के विकास की नई दिशा तय हो, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि दें ठोस सुझाव
Sep 21, 2026, 6:10:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 ग्राम स्मैक बरामद, सहरसा तक जुड़े तार, 3 गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 ग्राम स्मैक बरामद, सहरसा तक जुड़े तार, 3 गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 5:46:00 PM
लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
Sep 21, 2026, 5:17:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
Sep 21, 2026, 5:09:00 PM