बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के कड़े तेवर और सख्त निर्देश के बाद बक्सर के डुमरांव में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य करने वाले दोनों शिक्षकों को सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया।

बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त

पटना: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के कड़े तेवर और सख्त निर्देश के बाद बक्सर के डुमरांव में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य करने वाले दोनों शिक्षकों को सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया। छात्राओं के साथ छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और ऑडियो के माध्यम से धमकी देने जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित होने पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बर्खास्त किए गए शिक्षकों में डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहिर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद और विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार शामिल हैं। भविष्य में दोनों किसी भी सरकारी नौकरी में नियुक्ति के लिए अयोग्य होंगे।

घटना के तुरंत बाद शिक्षा मंत्री ने कड़ा रुख दिखाते हुए बक्सर के डीएम-एसपी को दोनों आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये स्पीडी ट्रायल कर पूरे मामले की सुनवाई का निर्देश दिया था। डुमरांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी। दो सितम्बर को दोनों को निलंबित किया गया। तीन सितम्बर को आरोप पत्र गठित कर विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में दोनों शिक्षकों के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुशासनिक प्राधिकार ने मामले की समीक्षा की। समीक्षा के बाद शिक्षा विभाग ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम 14 (XI) के तहत दोनों शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया। 

शिक्षा मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि विद्यालयों में अनुशासन, विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षक-छात्र मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक कहलाने के योग्य नहीं हैं। ऐसे लोगों के प्रति भविष्य में भी कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Trending News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 ग्राम स्मैक बरामद, सहरसा तक जुड़े तार, 3 गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 ग्राम स्मैक बरामद, सहरसा तक जुड़े तार, 3 गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 5:46:00 PM
लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
Sep 21, 2026, 5:17:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
Sep 21, 2026, 5:09:00 PM
नकाबपोश लुटेरों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
नकाबपोश लुटेरों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
Sep 21, 2026, 4:51:00 PM
राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Sep 21, 2026, 4:32:00 PM
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
Sep 21, 2026, 4:27:00 PM
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
Sep 21, 2026, 3:57:00 PM
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 3:32:00 PM
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
Sep 21, 2026, 3:17:00 PM
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा-  बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा- बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
Sep 21, 2026, 3:15:00 PM