साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार

साइबर अपराध के गढ़ माने जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरटीओ ई-चालान के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है।

साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा : साइबर अपराध के गढ़ माने जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरटीओ ई-चालान के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक जामताड़ा शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। साइबर अपराध के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुंदरजोरी स्थित सोनू कुमार मंडल के घर पर छापा मारा। 

पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया

आपको बता दें कि मौके से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान गौतम कुमार मंडल (21 वर्ष) और सोनू कुमार मंडल (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सुंदरजोरी गांव के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की ठगी का तरीका बेहद शातिर था। ये लोग लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ ई-चालान का एपीके फाइल इंस्टॉल का मैसेज भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उस एपीके फाइल को डाउनलोड करता था, उसके मोबाइल की सारी गोपनीय जानकारी इनके पास पहुंच जाती थी। इसके बाद ये ई-वॉलेट के माध्यम से खातों से पैसे उड़ा लेते थे। इनका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। 

पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन व 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं

वहीं पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस संबंध में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 60/26 के तहत बीएनएस 2023 की धारा 111(2)(बी)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5), 66(बी)(सी)(डी) आईटी एक्ट और 42 (3)(ई) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Sep 21, 2026, 4:32:00 PM
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
Sep 21, 2026, 4:27:00 PM
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
Sep 21, 2026, 3:57:00 PM
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 3:32:00 PM
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
Sep 21, 2026, 3:17:00 PM
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा-  बिहार में अराजक की स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा- बिहार में अराजक की स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
Sep 21, 2026, 3:15:00 PM
खनिज कानून के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, 26 सितंबर को लोकभवन घेराव का ऐलान
खनिज कानून के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, 26 सितंबर को लोकभवन घेराव का ऐलान
Sep 21, 2026, 2:49:00 PM
महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- दोषियों को दिलायी जाएगी कड़ी से कड़ी सजा
महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- दोषियों को दिलायी जाएगी कड़ी से कड़ी सजा
Sep 21, 2026, 2:35:00 PM
जमुई मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एसआइटी का गठन, वीडियो होगा टेक डाउन
जमुई मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एसआइटी का गठन, वीडियो होगा टेक डाउन
Sep 21, 2026, 2:23:00 PM
जमुई मामले पर दिल्ली से लेकर पटना तक तेज हुई सियासत, आमने-सामने भिड़ गए सियासी दल
जमुई मामले पर दिल्ली से लेकर पटना तक तेज हुई सियासत, आमने-सामने भिड़ गए सियासी दल
Sep 21, 2026, 2:22:00 PM