राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पाटलिपुत्र खेल परिसर में 22 से 24 सितंबर तक 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पटना : पाटलिपुत्र खेल परिसर में 22 से 24 सितंबर तक 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के नौ राज्यों से 633 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें 290 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में बिहार समेत अरुणाचल प्रदेश, असम, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के युवा एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अपने ही राज्य में होने वाली इस बड़ी प्रतियोगिता में बिहार के 139 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिनमें 58 महिला खिलाड़ी हैं। चैम्पियनशिप के दौरान एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। ट्रैक स्पर्धाओं में दौड़, बाधा दौड़ और रिले दौड़ के साथ-साथ मैदान की स्पर्धाओं में लंबी कूद, तिहरी कूद, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक और हैमर थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना देख रहे इन युवा खिलाड़ियों के लिए ईस्ट जोन चैम्पियनशिप अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। शंकरण ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बिहार के युवा खिलाड़ियों की भागीदारी सरकार के प्रयास और सहयोग से राज्य में मजबूत हो रहे सकारात्मक खेल वातावरण की पुष्टि करता है।

Trending News

लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
Sep 21, 2026, 5:17:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
Sep 21, 2026, 5:09:00 PM
नकाबपोश लुटेरों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
नकाबपोश लुटेरों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
Sep 21, 2026, 4:51:00 PM
राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Sep 21, 2026, 4:32:00 PM
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
Sep 21, 2026, 4:27:00 PM
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
Sep 21, 2026, 3:57:00 PM
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 3:32:00 PM
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
Sep 21, 2026, 3:17:00 PM
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा-  बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा- बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
Sep 21, 2026, 3:15:00 PM
खनिज कानून के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, 26 सितंबर को लोकभवन घेराव का ऐलान
खनिज कानून के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, 26 सितंबर को लोकभवन घेराव का ऐलान
Sep 21, 2026, 2:49:00 PM