20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई

बगहा से बड़ी खबर है जहां पिछले 20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लिहाजा घर वाले डरे सहमे हुए हैं।

20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई

बेतिया : बगहा से बड़ी खबर है जहां पिछले 20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लिहाजा घर वाले डरे सहमे हुए हैं। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। वहीं अब किसी अनहोनी की आशंका से परिवार का बुरा हाल है। खास बात यह है कि मां रोते-बिलखते बार-बार बेहोश हो रही हैं, पिता सऊदी अरब की नौकरी छोड़ भागम भाग में घर पहुंचे और न्याय की मांग कर रहे हैं। 

7वीं कक्षा में पढ़ने वाली संजना के अचानक गायब होने के बाद परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हैं

दरअसल, यह पूरा मामला लौकरिया थाना क्षेत्र के बोदसर गांव का है जहां करीब 14 वर्षीय संजना बीते 20 दिनों से लापता है। 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली संजना के अचानक गायब होने के बाद परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही करण, दीपक, राजू और वीरेंद्र नाम के युवकों ने संपत्ति का लालच देकर संजना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। परिजनों ने चारों युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से थाने में लिखित शिकायत की है। लिहाजा शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। 

परिजन ने कहा- गायब बच्ची को ढूंढने में पुलिस आनाकानी कर रही है

परिजनों का आरोप है कि बीते एक सितंबर की मध्य रात्रि से गायब बच्ची को ढूंढने में पुलिस आनाकानी कर रही है। क्योंकि 20 दिन बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। संजना के पिता प्रमोद सहनी सऊदी अरब में चालक के रूप में काम करते हैं। बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए परिवार बगहा एसपी राजेश कुमार से लेकर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक मदद की गुहार लगा रहा है। 

लापता छात्रा को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर सुरक्षित उसे घर पहुंचाया जाए - परिजन

बताया जा रहा है कि घटना के दिन सऊदी अरब पहुंचे पिता प्रमोद सहनी भागम भाग में पुनः सप्ताह भर के भीतर घर लौटे हैं। कल एक चालक का फोन कॉल आने की बात कह रहे हैं। उन्होंने पैसों की खातिर उनकी बेटी को अगवा किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों की मांग है कि लापता छात्रा को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर सुरक्षित उसे घर पहुंचाया जाए।

अगवा छात्रा के पिता प्रमोद सहनी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं

आपको बता दें कि अगवा छात्रा के पिता प्रमोद सहनी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। विगत कुछ वर्षों से बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनवलिया बोदसर गांव में घर बनाकर यहीं बस गए हैं जो सऊदी अरब में चालक का कार्य करते हैं। ऐसे में उन्हें चिंता सता रहीं है कि उनकी बेटी कहां और किस हाल में है। जब फोन कॉल कर उन्हें आरोपियों की मिलीभगत से बर्गलाया जा रहा है। क्योंकि अभी तक कोई फिरौती की मांग नहीं की गईं है। आरोपियों ने थाने में पुलिस के समक्ष अपना जुर्म भी कबूल किया है। इसके बावजूद वह नाटकीय ढंग से खुलेआम घूम रहा है। लिहाजा गिरफ्तारी कर उनसे कड़ी पूछताछ के साथ कांड के उदभेदन की सख्त जरूरत है।

बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
लखापुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, DM से मिले 50 से अधिक ग्रामीण
Sep 21, 2026, 5:17:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य मामला: शिक्षकों पर गिर गई गाज, बर्खास्त
Sep 21, 2026, 5:09:00 PM
नकाबपोश लुटेरों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
नकाबपोश लुटेरों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
Sep 21, 2026, 4:51:00 PM
राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
राजधानी में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच, 9 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Sep 21, 2026, 4:32:00 PM
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा का अबतक सुराग नहीं मिल पाया कोई
Sep 21, 2026, 4:27:00 PM
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
महिला और बेटे के साथ मारपीट, मां का टूटा हाथ
Sep 21, 2026, 3:57:00 PM
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RTO ई-चालान के नाम पर ठगी, 2 अपराधी गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 3:32:00 PM
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
Sep 21, 2026, 3:17:00 PM
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा-  बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
जमुई कांड पर तेजस्वी ने कहा- बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है उत्पन्न
Sep 21, 2026, 3:15:00 PM
खनिज कानून के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, 26 सितंबर को लोकभवन घेराव का ऐलान
खनिज कानून के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, 26 सितंबर को लोकभवन घेराव का ऐलान
Sep 21, 2026, 2:49:00 PM