झारखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 29 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।

सोमवार को रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसके अलावा कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।

28 जुलाई को दक्षिण-पश्चिमी झारखंड पर रहेगा ज्यादा असर

मंगलवार को भी मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव तथा छोटी नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका है। विभाग ने लोगों को गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

29 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

बुधवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है। दक्षिणी और मध्य झारखंड में मौसम का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है। हालांकि पहले दो दिनों की तुलना में भारी बारिश का क्षेत्र सीमित हो सकता है, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा।

मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 26 जुलाई 2026 के बीच झारखंड में कुल 325 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य औसत 455.9 मिलीमीटर होना चाहिए था। यानी अब तक राज्य में लगभग 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वर्षा की यह कमी कृषि गतिविधियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

राज्य के केवल चार जिले ऐसे हैं जहां वर्षा को मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में भी सामान्य से कुछ कमी दर्ज हुई है, लेकिन यह विभाग के निर्धारित मानकों के भीतर है।

20 जिलों में वर्षा की कमी, तीन जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

राज्य के 20 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इनमें बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़ और रांची समेत कई जिले शामिल हैं, जहां सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।

सबसे गंभीर स्थिति चतरा, गढ़वा और पाकुड़ की है। इन जिलों में बारिश की कमी 60 प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार चतरा और गढ़वा में 64 प्रतिशत तथा पाकुड़ में 60 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग की श्रेणी के अनुसार इस स्तर की कमी को 'स्कैंटी' माना जाता है, जो सूखे जैसी परिस्थितियों का संकेत देती है।

Trending News

अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
Oct 17, 2026, 2:50:00 PM
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
Oct 17, 2026, 2:44:00 PM
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
Oct 17, 2026, 2:16:00 PM
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
Oct 17, 2026, 2:03:00 PM
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
Oct 17, 2026, 2:00:00 PM
 स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
Oct 17, 2026, 1:21:00 PM
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
Oct 17, 2026, 1:20:00 PM