अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त

जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा गठित विशेष टीम ने अभियान के लगातार चौथे दिन भी छापेमारी कर अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।

अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त

गढ़वा : जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा गठित विशेष टीम ने अभियान के लगातार चौथे दिन भी छापेमारी कर अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, बंशीधर नगर एवं राजेंद्र उरांव जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में धुरकी थाना के पुलिस बल की सुरक्षा में की गई।

वन भूमि पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 500 डंपर बालू जब्त किया गया

वहीं छापेमारी के दौरान धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बाखोरिया पंचायत में कनहर नदी के किनारे कुशमाहा घाट के समीप वन भूमि पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 500 डंपर बालू जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं बालू के अनधिकृत भंडारण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है। प्रशासन द्वारा अवैध बालू भंडारण करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। 

पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है

आपको बता दें कि पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, खनिजों के अनधिकृत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गढ़वा से अभय तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Oct 17, 2026, 3:43:00 PM
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
Oct 17, 2026, 2:50:00 PM
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
Oct 17, 2026, 2:44:00 PM
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
Oct 17, 2026, 2:16:00 PM