भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
सहरसा के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 40, सराही स्थित मां भगवती स्थान में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य मैया जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मां भगवती के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

सहरसा के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 40, सराही स्थित मां भगवती स्थान में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य मैया जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह, जदयू के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार देव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया।
इस दौरान मां भगवती के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नवरात्र शक्ति की उपासना का पर्व है और ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
वहीं, मेला संयोजक एवं पूर्व वार्ड पार्षद सुबोध साह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट













