दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की लूट से सनसनी फैल गई! माराफारी थाना क्षेत्र के मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर एटीएम में कैश लोड करने जा रहे व्यक्ति को निशाना बनाया।

हिटाची फ्रेंचाइजी पेमेंट सर्विस के बिजनेस पार्टनर विजय कुमार के अनुसार, बताया कि दो दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण आज अधिक राशि निकली गई थी जिसे दोनों एटीएम में जमा करना था वह नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से 21 लाख 40 हजार रुपये लेकर बाइक से कुर्मीडीह एटीएम जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया और नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार और माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। साथ ही इतनी बड़ी रकम बाइक से ले जाने के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी रकम बिना पर्याप्त सुरक्षा के कैसे ले जाई जा रही थी? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट