पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

सिवान पुलिस ने विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, करीब छह लाख रुपए नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, करीब छह लाख रुपए नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने मैरवा रेलवे स्टेशन के काली मंदिर के पास से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी है। 

अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार विशेष छापेमारी की जा रही है - SDPO

एसडीपीओ ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार विशेष छापेमारी की जा रही है। इसी दौरान मैरवा रेलवे स्टेशन के पास काली मंदिर के नजदीक से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने जैसे दिखने वाले धातु के आभूषणों के साथ चांदी जैसे दिखने वाले आभूषण भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में करीब छह लाख रुपए नकद, पांच मोबाइल फोन और एक बैग भी शामिल है। सोने जैसे दिखने वाले आभूषणों का कुल वजन करीब 220 ग्राम और चांदी जैसे दिखने वाले आभूषणों का कुल वजन करीब 214.2 ग्राम है। 

चांदी जैसे दिखने वाले पायल और अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं

इसके अलावा चांदी जैसे दिखने वाले पायल और अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं। वहीं, गिरफ्तार तीनों अपराधियों का पहले से आपराधिक इतिहास है।तीनों अपराधियों का मैरवा थाना में अलग अलग कांड दर्ज है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छपरा जिले के लालजी कुमार,राजकुमार और उत्तर प्रदेश  एफसीके बलिया जिले के गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
Oct 17, 2026, 4:53:00 PM
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Oct 17, 2026, 4:27:00 PM
 प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
Oct 17, 2026, 4:22:00 PM
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Oct 17, 2026, 3:43:00 PM
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM