प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
बिहार की प्रभारी DGP प्रीता वर्मा शनिवार को पटना SSP कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई।

बिहार की प्रभारी DGP प्रीता वर्मा शनिवार को पटना SSP कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में जोनल IG जितेंद्र राणा, पटना SSP सहित पूर्वी, सेंट्रल, पश्चिमी और ग्रामीण क्षेत्र के SP, SDPO तथा DSP स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में अपराध पर नियंत्रण रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्रभारी DGP ने अधिकारियों के साथ जिले की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
प्रभारी DGP बनने के बाद प्रीता वर्मा की पटना जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ यह पहली समीक्षा बैठक थी। ऐसे में इसे जिले की कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में दिए गए विशेष निर्देशों और लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पटना से राजन की रिपोर्ट













