प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

सदर थाना क्षेत्र के करियो गांव निवासी 25 वर्षीय प्रसूता चांदनी कुमारी की प्रसव के बाद मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे शिव हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के सामने सड़क जाम कर दिया।

प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के करियो गांव निवासी 25 वर्षीय प्रसूता चांदनी कुमारी की प्रसव के बाद मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे शिव हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के सामने सड़क जाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्लिनिक को सील कर दिया गया है। मृतका के पति राजा कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। 

प्रसव पीड़ा होने पर चांदनी को आशा कार्यकर्ता किरण देवी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था

आवेदन के अनुसार, शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर चांदनी को आशा कार्यकर्ता किरण देवी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टर रमेश कुमार और संतोष की देखरेख में प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला को काफी रक्तस्राव होने लगा। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए खून चढ़ाने की जरूरत बताई। इसके बाद तीन रक्तदाताओं ने एक-एक यूनिट रक्त दिया, लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

क्लिनिक सील, जांच की मांग

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि निजी क्लिनिकों में चिकित्सकों की योग्यता और आपातकालीन सुविधाओं की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इस संबंध में सदर डीएसपी राजीव रंजन और बीडीओ निशांत कुमार ने बताया कि क्लिनिक को सील कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और संबंधित तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
Oct 17, 2026, 5:25:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
Oct 17, 2026, 4:53:00 PM
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Oct 17, 2026, 4:27:00 PM
 प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
Oct 17, 2026, 4:22:00 PM
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Oct 17, 2026, 3:43:00 PM
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM