बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद

सासाराम। बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपियों तक पहुंच कर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया है। चोरी की घटना में पुलिस ने चोरी के सामान खरीदने वाले सुनार समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद

सासाराम। बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपियों तक पहुंच कर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया है। चेनारी थाना क्षेत्र के डीहरिया गांव में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने चोरी के सामान खरीदने वाले सुनार समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी गए पीतल के भारी बर्तन और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में प्रेस वार्ता के दौरान सासाराम एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात डीहरिया गांव निवासी बिगू बिंद के बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी किया था। घटना के बाद गृहस्वामी के लिखित आवेदन पर चेनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। 

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर डीहरिया निवासी संजय बिंद और वाल्मीकि कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चेनारी के गांधी चौक स्थित ‘न्यू स्वर्णिका आभूषण एवं बर्तन दुकान’ में छापेमारी की गई। यहां से चोरी के सामान बरामद किए गए। पुलिस ने दुकान संचालक आकाश कुमार के साथ चोरी की घटना में शामिल अरुण कुमार, सरोज कुमार, संतोष कुमार और छोटन बिंद को भी गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से पीतल के दो बड़े गगरा, कलश, बाल्टी, कठौती, कड़ाही, थाली, प्लेट, लोटा, ढक्कन, कलछुल, दो ग्लास और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं चोरी की घटना के त्वरित उद्भेदन में सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार, देवमुनी यादव, आनंद कुमार, प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार तथा थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
Oct 17, 2026, 5:25:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
Oct 17, 2026, 4:53:00 PM
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Oct 17, 2026, 4:27:00 PM
 प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
Oct 17, 2026, 4:22:00 PM
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM