मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में

मोतिहारी शहर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरें बेचने की शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चादर बेचने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूछताछ में चादरों की आपूर्ति और उनके बाजार तक पहुंचने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दूसरे देशों से इस्तेमाल की हुई चादरें किस माध्यम से बिहार तक पहुंच रही हैं और यहां किस नेटवर्क के जरिए इन्हें बाजार में खपाया जा रहा है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कुछ दिन पहले रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ चादर बेचने का मामला सामने आया था। पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि शनिवार को चांदमारी इलाके में भी इसी तरह की चादर बेचने की शिकायत मिली। इसके बाद पुलिस टीम को सक्रिय कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बंजरिया थाना क्षेत्र के पंडाल चौक के पास स्थित ॐ साईं टेक्सटाइल से फेरी करने वाले लोगों को चादरें दी जाती हैं। इसके बाद फेरीवाले इन्हें अलग-अलग इलाकों में ले जाकर बेचते हैं। पुलिस ने इसी आधार पर चादर बेचने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पूछताछ में हिरासत में लिए गए दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि देश और विदेश के अलग-अलग हिस्सों से इस्तेमाल की हुई चादरें लाई जाती हैं। वे लोग बंजरिया के पंडाल चौक के पास स्थित ॐ साईं टेक्सटाइल से चादर खरीदकर ले जाते हैं और फेरी कर बाजार में बेचते हैं। पुलिस अब उनके बताए स्थान और आपूर्ति के स्रोत की भी जांच कर रही है।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि दूसरे देशों से इस्तेमाल की हुई चादरें आखिर किस माध्यम से यहां पहुंचती हैं। इन चादरों को किसने मंगाया, कहां से लाया गया और बाजार में बेचने के लिए किस स्तर पर इसकी आपूर्ति की जाती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चादरों पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखे होने की वास्तविक वजह क्या है और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है या नहीं। पुलिस टेक्सटाइल कारोबारी समेत चादरों की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की तैयारी में है।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
Oct 17, 2026, 5:25:00 PM