खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!

झारखंड के बोकारो से एक खबर है। बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट में खिलौना समझ बंदूक से बच्चे के खेल-खेल में गोली चल गई है जिसमें बच्चे की मौत हो गई है।

खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!

बोकारो : झारखंड के बोकारो से एक खबर है। बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट में खिलौना समझ बंदूक से बच्चे के खेल-खेल में गोली चल गई है जिसमें बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे का नाम साहिल राम है जिसकी उम्र तीन साल छह महीने बतायी जा रही है। वहीं मृतक बच्चे का पिता का नाम शंकर राम बताया जा रहा है। परिवार वालों का कहना है कि मामा ने बच्चा को बंदूक दिया था जिससे वह खेल रहा था। हमने सोचा कि खिलौना है। परिवार ने कहा कि पता रहता कि असली बंदूक है तो हम छिन लेते। फिलहाल माराफारी पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामा फरार हो गया है। पुलिस मामा की तलाश में जुटी है।

घर में खेल रहे मासूम साहिल राम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई

महज साढ़े तीन साल का मासूम साहिल राम... जिसे चॉकलेट चाहिए थी, लेकिन उसके हाथ में पिस्तौल आ गई और फिर एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। दिल दहला देने वाली घटना बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित कर्नल मार्केट के रांची मोहल्ले की है। जहां घर में खेल रहे मासूम साहिल राम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। 

बच्चा अपने मामा राजेश कुमार से चॉकलेट की जिद कर रहा था - परिजन

परिजनों के मुताबिक, बच्चा अपने मामा राजेश कुमार से चॉकलेट की जिद कर रहा था। आरोप है कि मामा ने उसे खेलने के लिए पिस्तौल थमा दी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ओर बच्चे का मामा उसे आनन-फानन में बोकारो जनरल अस्पताल ले गए। बाद में बच्चे को चास के मुस्कान अस्पताल लाया गया।

उन्हें पिस्तौल असली होने की जानकारी नहीं थी - मां सोभा देवी

बच्चे की मां सोभा देवी का कहना है कि उन्हें पिस्तौल असली होने की जानकारी नहीं थी। इधर, पुलिस ने पिस्तौल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अस्पताल से मामा फरार बताया जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर मामा के पास पिस्तौल कहां से आई? और इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन?

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

 स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
Oct 17, 2026, 1:21:00 PM
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
Oct 17, 2026, 1:20:00 PM
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
Oct 17, 2026, 1:05:00 PM
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
Oct 17, 2026, 1:01:00 PM
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
Oct 17, 2026, 12:21:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
Oct 17, 2026, 12:15:00 PM
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
Oct 17, 2026, 11:58:00 AM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में करेंगे देवी दर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में करेंगे देवी दर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम
Oct 17, 2026, 11:38:00 AM
गुरु गोविंद सिंह महाराज का 360वां प्रकाश पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
गुरु गोविंद सिंह महाराज का 360वां प्रकाश पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Oct 17, 2026, 11:13:00 AM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
Oct 17, 2026, 10:51:00 AM