मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम

मुख्यमंत्री ने आज लोक सेवक आवास में नेपाल स्थित जनकपुर धाम से प्रारंभ होकर भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए हरादून तक की साइकिल यात्रा, जिसका थीम 'प्रकृति ही प्रभु है' करने वाले दल से मुलाकात की और उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'नेक संवाद' में नेपाल स्थित जनकपुर धाम से प्रारंभ होकर भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए उत्तराखंड राज्य के देहरादून तक की साइकिल यात्रा, जिसका थीम 'प्रकृति ही प्रभु है' करने वाले दल से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। पर्यावरणविद् पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में आई यह टीम ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार में पर्यावरण के क्षेत्र किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार पर्यावरण के क्षेत्र में देश में अनोखे ढंग से काम कर रहा है जो बिहार की आनेवाले वाली पीढ़ी के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- डॉ. अनिल प्रकाश जोशी व पंकज मालवीय सहित टीम के सभी लोगों का स्वागत करता हूं

मुलाकात के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, पंकज मालवीय सहित टीम के सभी लोगों का स्वागत करता हूं। जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्द्धन, नदियों के पुनर्जीवन, पर्यावरण जागरूकता को लेकर जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए आप लोग जो यात्रा कर रहे हैं इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड बंटवारे के बाद बिहार का हरित आवरण क्षेत्र छह प्रतिशत रह गया था। पूर्व मुख्मयंत्री नीतीश कुमार एवं श्रद्धेय स्व. सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार ने पिछले 20 वर्षों में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्य तेजी से किया है। 

बिहार का हरित आवरण क्षेत्र अब बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार का हरित आवरण क्षेत्र अब बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। पहले बिहार का सिंचित जमीन 21 लाख हेक्टेयर था जो अब बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 32 प्रतिशत कम वर्षापात हुआ है लेकिन नेपाल से आने वाले पानी के चलते बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी। गंडक, कोसी और गंगा नदी के पानी को व्यवस्थित करने के लिए हमलोग स्थाई योजना पर काम कर रहे है। सोन नदी के जल के बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच सहमति बन गई है। हमलोग इंद्रपुरी बराज का निर्माण कराएंगे और सोन नदी के पानी को फल्गु नदी से लिंक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार की ग्रामीण सड़कें काफी अच्छी हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की ग्रामीण सड़कें काफी अच्छी हैं। सभी घरों तक बिजली पहुंचा दी गई है और 24 घंटे लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिहार में विकास के काम तेजी से किए जा रहे है लेकिन विकास की गति को पर्यावरण के साथ जोड़कर संतुलित रखते हुए किया जा रहा है। बिहार की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। एक करोड़ 81 लाख महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हैं। 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। 60 लाख पशु सखी बनाए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि 2030 तक बिहार की सभी महिलाओं को स्किल्ड बनाएंगे। गांव की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी तो राज्य की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में ईको टुरिज्म पर तेजी से काम किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में ईको टुरिज्म पर तेजी से काम किया जा रहा है। बिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए हमलोगों ने योजना बनायी है और उस पर बेहतर ढंग से काम किया जा रहा है। बिहार में जल प्रबंधन को लेकर कार्य योजना बनाई गई है ताकि बिहार के पानी का सदुपयोग हो। बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमलोग बिहार को फिर से उस ऊंचाई तक ले जाने के लिए सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। पौधारोपण, ग्रीन एनर्जी सहित अन्य पर्यावरणीय कार्यों को लेकर यहां के लोग जागरूक हैं। बिहार डेवलपमेंट डायलॉग सीरिज को लेकर जो आपने सुझाव दिया है उस पर हमलोग पहले से काम कर रहे हैं। पर्यावरण सहित बिहार के विकास को लेकर आप सभी का जो सुझाव होगा उसका हम स्वागत करते हैं। आप सब बिहार आये हैं यह हमलोगों के लिए खुशी की बात है। आपका पुनः अभिनंदन करते हैं और आपकी सुखद यात्रा की कामना करते हैं।

Trending News

धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
Oct 17, 2026, 1:05:00 PM
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
Oct 17, 2026, 1:01:00 PM
खिलौना समझ बंदूक से खेल-खेल में चली गोली, बच्चे की मौत
खिलौना समझ बंदूक से खेल-खेल में चली गोली, बच्चे की मौत
Oct 17, 2026, 12:52:00 PM
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
Oct 17, 2026, 12:21:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
Oct 17, 2026, 12:15:00 PM
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
Oct 17, 2026, 11:58:00 AM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में करेंगे देवी दर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में करेंगे देवी दर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम
Oct 17, 2026, 11:38:00 AM
गुरु गोविंद सिंह महाराज का 360वां प्रकाश पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
गुरु गोविंद सिंह महाराज का 360वां प्रकाश पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Oct 17, 2026, 11:13:00 AM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
Oct 17, 2026, 10:51:00 AM
मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
Oct 17, 2026, 10:40:00 AM